क्रिकेट

पाकिस्‍तान के स्टार तेज गेंदबाज ने World Cup से पहले अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Wahab Riaz Retires : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज होने में अब करीब डेढ़ महीने का समय बचा है। इससे पहले पाकिस्‍तान टीम के बाएं हाथ के पेसर वहाब रियाज ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 2:11 PM IST
pakistan-pacer-wahab-riaz-announced-his-retirement-from-international-cricket.jpg

Wahab Riaz Retires : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज होने में अब करीब डेढ़ महीने का समय बचा है। इससे पहले पाकिस्‍तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 खेला जाएगा। पाकिस्‍तान ने एशिया कप के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है, लेकिन इसी बीच उसे एक और झटका लगा है। पाकिस्तान टीम के बाएं हाथ के पेसर वहाब रियाज ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया है। वह लंब समय से पाकिस्‍तानी टीम से बाहर चल रहे थे। वह अब अपने देश के लिए नहीं खेलेंगे, लेकिन टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।


वहाब रियाज ने आज 16 अगस्त को ट्वीट के माध्‍यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास लेने की जानकारी दी है। बता दें कि वहाब रियाज ने पाकिस्‍तान के लिए तीनों फॉर्मेट में 237 विकेट हासिल किए हैं। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2020 में खेला था। टी20 की बात करें तो उन्‍होंने इस साल मार्च में ही पाकिस्तान सुपर लीग खेला था।

फैंस के लिए किया ये मैसेज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा करते हुए वहाब रियाज ने कहा कि वह पिछले दो साल से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की योजना बना रहे हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। अब मैं विभिन्‍न देशों में लीग क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा।

यह भी पढ़ें :कपिल देव की रोहित शर्मा को अहम सलाह, बोले- वर्ल्ड कप जीतना है तो करना होगा ये काम

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में झटके थे 5 विकेट

बता दें कि 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के तहत मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में वहाब रियाज ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। भले ही उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हार गई थी, लेकिन वहाब ने भारत के पांच विकेट चटकाकर सबको प्रभावित किया था। वहाब के वनडे में 120 विकेट के साथ 3 अर्धशतक हैं। वहीं टेस्ट में 83 तो टी20 में 34 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की टीम को लगा तगड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

Published on: