29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल देव की रोहित शर्मा को अहम सलाह, बोले- वर्ल्ड कप जीतना है तो बदलें अपना अंदाज

Kapil Dev Advice To Rohit Sharma : भारत को पहली बार विश्‍व चैंपियन बनाने वाले पूर्व महान कप्‍तान कपिल देव ने मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को वर्ल्‍ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतने के लिए बड़ी सलाह दी है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि टीम इंडिया को सबसे पहले क्‍या करना होगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Aug 2023, 12:29 PM IST

kapil-dev-advice-to-rohit-sharma-should-be-more-aggressive-ahead-of-odi-world-cup-2023.jpg

कपिल देव की रोहित शर्मा को अहम सलाह, बोले- वर्ल्ड कप जीतना है तो बदलें अपना अंदाज।

Kapil Dev Advice To Rohit Sharma : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में करीब डेढ़ महीने का समय शेष है। क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है, जब पूरा वर्ल्‍ड कप भारत में खेला जाएगा। इसलिए मेजबान भारतीय टीम के ऊपर खिताब जीतने का बड़ा दवाब रहेगा। इससे पहले 2011 में जब टीम इंडिया ने आखिरी बार अपनी सरजमीं पर टूर्नामेंट खेला था तो धोनी की कप्‍तानी में खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में भारत के पास तीसरी वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। इसी बीच देश को पहली वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जिताने वाले महान खिलाड़ी कपिल देव ने कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी सलाह दी है।


विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रोहित शर्मा को एक शानदार कप्तान बताया है। इसके साथ ही महत्‍वपूर्ण सलाह दी है कि मैदान पर खेलने के दौरान उन्हें अधिक आक्रामकता दिखाने की आवश्‍यकता है। इस दौरान कपिल देव इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट पर भी अपनी राय दी। बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

सभी टीमों की अपनी अलग रणनीति- कपिल देव

कपिल देव ने इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट पर कहा कि यह काफी शानदार है। हाल ही में एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हम सभी ने लंबे वक्त के बाद ऐसी क्रिकेट देखी। उन्‍होंने कहा कि इसी तरह से क्रिकेट खेलना चाहिए। जहां तक भारत की इस रणनीति से खेलने की बात है तो मैं मानता हूं कि हर टीम की अपनी अलग रणनीति होती है और सभी जीतना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : Asia Cup से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में खलबली, 15 से ज्यादा को थमाया नोटिस

'पहले टॉप-4 पहुंचने का प्रयास करे भारत'

भारत के वर्ल्ड कप खिताब जीतने के सवाल पर कपिल देव ने कहा कि सबसे पहले टीम को टॉप-4 में पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद ही आगे की रणनीति बनानी चाहिए। सेमीफाइनल जैसे नॉकआउट मुकाबलों में कुछ लक भी जरूरी है, लेकिन सबसे ज्‍यादा महत्वपूर्ण टॉप-4 में पहुंचना है।

यह भी पढ़ें : भारत की आयरलैंड से कब और कहां होगी भिड़ंंत? यहां फ्री में उठाइए लाइव मैच का लुत्‍फ