30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup से पहले पाकिस्तानी खिलाडि़यों में मची खलबली, 15 से ज्‍यादा को PCB ने थमाया नोटिस

PCB Notice to Cricketers : एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्‍तान के 15 से अधिक खिलाडि़यों में खलबली मची हुई है। इन खिलाडि़यों ने विदेशी लीग में खेलने के लिए पीसीबी से एनओसी नहीं ली थी। इसलिए इन्‍हें पीसीबी ने नोटिस भेजे हैं। पीसीबी इन खिलाडि़यों के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लेते हुए इनका अंतरराष्‍ट्रीय करियर भी खत्‍म कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Aug 2023, 11:32 AM IST

asia-cup-2023-pakistan-cricket-board-issues-show-cause-notice-to-cricketers-playing-in-us-without-noc-babar-azam.jpg

Asia Cup से पहले पाकिस्तानी खिलाडि़यों में मची खलबली, 15 से ज्‍यादा को PCB ने थमाया नोटिस।

PCB Notice to Cricketers : पाकिस्‍तान में 30 अगस्‍त से एशिया कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से टीम की भी घोषणा कर दी गई है। इस बीच खबर आ रही है कि पीसीबी ने 15 से ज्‍यादा खिलाडि़यों को नोटिस थमा दिया है। हालांकि अभी तक खिलाडि़यों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीसीबी इन खिलाडि़यों के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन ले सकता है। इतना ही नहीं इनका अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर भी खत्‍म हो सकता है।


दरअसल, पीसीबी ने अमेरिका में टी20 लीग में खेलने वाले 15 से ज्‍यादा खिलाड़ियों को नोटिस भेजा है। क्‍योंकि ये खिलाड़ी बोर्ड की एनओसी के बिना टूर्नामेंट में उतरे थे। इनमें कई अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं कुछ खिलाड़ियों का दावा है कि उन्हें अमरीका की नागरिकता मिल चुकी है। इ‍सलिए एनओसी लेने की आवश्‍यकता नहीं है। पीसीबी ने जब इनके राष्‍ट्रीय टीम या घरेलू टीम में फैसले को लेकर नागरिकता के दस्‍तावेज मांगे तो उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इन खिलाडि़यों ने पीसीबी से नहीं ली एनओसी

दरअसल, हाल ही में ह्यूस्टन आयोजित ओपन टूर्नामेंट के लिए सोहेब मकसूद, अरशद इकबाल, जीशान अशरफ, अली शफीक, इमाद बट, उस्मान शेनवारी, आरिश अली, हुसैन तलत, उम्मेद आसिफ, मुख्तार अहमद, नौमान अनवर और सैफ बदर ने पीसीबी से एनओसी नहीं ली थी। इसी तरह फिलहाल खेली जा रही माइनर लीग के लिए सलमान अरशद, मुसादिक अहमद, अली नासिर, हुसैन तलत और इमरान खान जूनियर ने भी बोर्ड से अनुमति नहीं ली।

यह भी पढ़ें : भारत की आयरलैंड से कब और कहां होगी भिड़ंंत? यहां फ्री में उठाइए लाइव मैच का लुत्‍फ

10 हजार डॉलर में मिलती है एनओसी

बता दें कि पीसीबी ने विदेशी लीग में खेलने वाले खिलाडि़यों को पहले एनओसी देने के लिए 10 हजार डॉलर की शर्त रखी थी। ये राशि खिलाड़ी को नहीं, बल्कि उनकी टीम को वहन करनी होती है। किसी टीम को अगर एक खिलाड़ी के लिए एनओसी मिल जाती है तो वे दूसरे खिलाड़ी के साथ अनुबंध करते हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त 10 हजार डॉलर देने होते हैं।

यह भी पढ़ें : एशिया कप से राहुल-अय्यर बाहर, तिलक-सूर्या को मिली जगह, चुने गए ये 15 खिलाड़ी