Asia Cup के लिए टीम इंडिया से राहुल-अय्यर बाहर, तिलक-सूर्या को मिली जगह, रवि शास्त्री बोले- ये 15 खिलाड़ी जाएंगे श्रीलंका
नई दिल्लीPublished: Aug 16, 2023 09:33:42 am
Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के लिए भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद और पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल ने एशिया कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। उन्होंने राहुल और अय्यर को बाहर किया है तो तिलक और सूर्या को टीम में चुना है।


Asia Cup के लिए टीम इंडिया से राहुल-अय्यर बाहर, तिलक-सूर्या को मिली जगह, रवि शास्त्री बोले- ये 15 खिलाड़ी जाएंगे श्रीलंका!
Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का आगाज होने में अब दो सप्ताह का समय बचा है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट के लिए अजित आगरकर की अगुआई में बीसीसीआई की चयन समिति ने अब तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर अपडेट का इंतजार है। इस बीच भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद और पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल ने एशिया कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। आइये जानते हैं तीनों दिग्गजों ने किसे अंदर तो किसे बाहर किया है।