क्रिकेट

PAK vs ENG: वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने पिंक जर्सी क्यों पहनी?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए पाकिस्तान की टीम पिंक जर्सी में उतरी। पीसीबी ने मुफ्त जांच की भी व्यवस्था की है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 3:22 PM IST
Pakistan vs England ODI Tri- Series.
पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक। (Photo- X/@KashifNdmCric)

PAK vs ENG, ODI Tri- Series: आज रविवार को वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम नई जर्सी में उतरी। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की यह पहल ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जल्द से जल्द जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अक्टूबर में यह पहल शुरू की है, क्योंकि इस महीने को दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसे आमतौर पर 'पिंक अक्टूबर' के नाम से भी जाना जाता है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड आए साथ

इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने विशेष रूप से डिजाइन की गई जर्सी पहनी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और कमेंटेटरों ने समर्थन जताने के लिए पिंक रिबन पहनीं। यहां तक कि स्टंप को भी गुलाबी रंग में रखा गया। स्क्रीन और विज्ञापन बोर्डों पर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। पीसीबी की यह पहल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने एक ब्रेस्ट कैंसर अस्पताल के साथ साझेदारी कर 24 से 26 अक्टूबर तक क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच की व्यवस्था भी की है।

शाहीन अफरीदी के वनडे में 150 विकेट पूरे

शाहीन अफरीदी ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए अपने नाम बड़ा रिकार्ड दर्ज करा लिया है। दरअसल, उन्होंने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए है। इसके साथ ही वह इस प्रारूप में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 80 मैचों की 79 पारियों में 150 से अधिक विकेट दर्ज हैं।

वैसे फास्ट बॉलर के तौर पर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम है। स्टार्क ने यह उपलब्धि 77 वनडे मैचों में हासिल की थी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी का नंबर आता है। साउथ अफ्रीका के एलन डोनाल्ड इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

Updated on:
25 Oct 2026, 3:22 PM IST
Published on: