क्रिकेट

Pakistan Squad For T20 World Cup: वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान आज, हारिस रऊफ फिट, इन खिलाड़ियों की जगह पक्की

T20 World Cup 2024 के लिए टीम के ऐलान की आज आखिरी तारीख है और पाकिस्तान की टीम का ऐलान बस कुछ ही देर में होने वाला है।
less than 1 minute read
PAK T20 World CUp 2024 Sqaud

Pak Squad For T20 World Cup 2024: अमेरिका में 2 जून से शुरू होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Men's T20 World Cup 2024) के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान (Pakistan Team Announcement) आज होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर ये ऐलान करना चाहता था लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (England vs Pakistan) का पहला टी20 मुकाबला रद्द हो गया। ऐसे में अब पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को आयरलैंड में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही टीम का चयन करना होगा।

इन खिलाड़ियों की जगह पक्की

पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर यह है कि हारिस रऊफ फिट हो चुके हैं। शाहीन ने आयरलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था, तो नसीम शाह भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। रिटायरमेंट से वापस आने वाले मोहम्मद आमिर और जमान खान के बारे में चयनकर्ता जरूर सोचेंगे। शादाब खान और इमाद वसीम में से किसी एक को चुना जा सकता है। बाबर आजन, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और शाबाद खान का चुना जाना तय माना जा रहा है।

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आजम खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), इमाद वसीम, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ और अब्बास अफरीदी।

Updated on:
24 May 2024 03:39 pm
Published on:
24 May 2024 03:39 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज