क्रिकेट

मैंने बुमराह को स्लोअर बॉल डालनी सिखाई… पाकिस्‍तान मूल के गेंदबाज का सनसनीखेज बयान

Jasprit Bumrah Slower ball: क्या जसप्रीत बुमराह ने अपनी सबसे घातक स्लोअर बॉल एक पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज से सीखी है? यूएई के इस खिलाड़ी ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जानिए बुमराह और रोहित शर्मा के सामने क्या हुआ था...

2 min read
Mar 12, 2026
Zahoor Khan on Jasprit Bumrah , Bumrah Slower Ball Secret , Zahoor Khan Mumbai Indians Net Bowler , IPL 2019 Mumbai Indians Camp , जसप्रीत बुमराह स्लोअर बॉल , जहूर खान का बयान बुमराह पर , Jasprit Bumrah vs Zahoor Khan , Cricket News Hindi Bumrah, Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह मिचेल सेंटनर का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए (photo - IANS)

Zahoor Khan Statement: दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की स्लोअर गेंद का आज हर कोई दीवाना है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज ने दावा किया है कि बुमराह ने यह कला उनसे सीखी है? पाकिस्तान के जन्मे यूएई के तेज गेंदबाज जहूर खान ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे जानकर सब हैरान हैं।

IPL 2019 के दौरान की है ये बात

जहूर खान का कहना है कि साल 2019 के IPL के दौरान मुंबई इंडियंस ने उन्हें नेट बॉलर के तौर पर बुलाया था। उस समय टूर्नामेंट यूएई में हो रहा था और वहां की भीषण गर्मी (करीब 50 डिग्री तापमान) की वजह से हाथ में पकड़ी गेंद गीली हो जाती थी, जिससे स्लोअर बॉल डालना मुश्किल हो रहा था। जहूर ने बताया कि उस वक्त ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर-नाइल जैसे गेंदबाज काफी रन लुटा रहे थे।

जब बुमराह और रोहित के सामने खुली ग्रिप की पोल

जहूर खान ने बताया, 'मैं मुंबई इंडियंस के कैंप में था। जहीर खान और रॉबिन सिंह मुझे पहले से जानते थे क्योंकि मैंने टी10 लीग में एक ओवर मेडन डाला था। एक रात हम सब साथ बैठे थे। वहां रोहित शर्मा और बुमराह भी थे। बुमराह मुझे गौर से देख रहे थे कि मैं एक ही एक्शन और ग्रिप से अलग-अलग गेंदें कैसे डाल लेता हूं।' अगले दिन प्रैक्टिस के दौरान जो हुआ वो और भी दिलचस्प था। जहूर ने नेट पर एक धीमी बाउंसर डाली जिससे बल्लेबाज पूरी तरह चकमा खा गया। बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड और महेला जयवर्धने भी हैरान रह गए और उनसे उनकी ग्रिप (पकड़) के बारे में पूछा।

बुमराह ने खुद पूछा- 'कैसे डाली ये गेंद?'

जहूर खान के मुताबिक, एक-दो दिन बाद बुमराह उनके पास आए और कहा, 'मुझे अपनी ग्रिप दिखाइए।' जहूर ने उन्हें दो-तीन गेंदें डालकर दिखाईं। बुमराह यह देखकर दंग रह गए कि जहूर का हाथ और एक्शन बिल्कुल तेज गेंद जैसा ही था, लेकिन गेंद बहुत धीमी निकल रही थी। बुमराह ने जयवर्धने से कहा, 'देखो, यह क्रिकेट में बिल्कुल नई बात है। जहूर कितने शानदार तरीके से एक ही एक्शन के साथ स्लोअर बॉल डालते है।'

जहूर को पसंद आई बुमराह की सादगी

जहूर ने अंत में कहा कि बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास स्टार गेंदबाज का उनसे सीखना उन्हें बहुत अच्छा लगा। बुमराह ने उनकी तारीफ करते हुए इसे नेक्स्ट लेवल की गेंदबाजी बताया था। हालांकि, जहूर खान के इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह किस्सा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

Also Read
View All
INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

NZ W vs IRE W: आयरलैंड को हराने में भी न्यूजीलैंड के छूटे पसीने, रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IPL Trade: दिल्ली कैपिटल्स में होगी ऋषभ पंत की वापसी, सैलरी में भी होगी कटौती, बदले में यह दिग्गज खिलाड़ी जाएगा LSG

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका -ए के खिलाफ फ़ाइनल खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Tri Series: अफगानिस्तान को 103 रन के बड़े अंतर से हरा फ़ाइनल में पहुंचा श्रीलंका, भारत से होगा ख़िताबी मुक़ाबला