क्रिकेट

कामरान बोले-‘वो लगा कोहली को कप्तानी से हटाने की सलाह दे रहे हैं जिन्होंने कभी गली की टीम भी कप्तानी नहीं की’

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने खुलकरविराट कोहली का समर्थन किया। बोले-'कोहली एक शानदार प्लेयर और कप्तान हैं।'

less than 1 minute read
Jul 03, 2021
kamran_akmal.jpg

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के डब्ल्यूटीसी का फाइनल (ICC World Test Championship Final) मुकाबला हारने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस मामले में पहले ही कोहली की तरफदारी कर चुके हैं। अब विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने भी विराट का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी गली की क्रिकेट टीम की कप्तानी भी नहीं कि वो कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाकर उन्हें इस पद से हटाने की मांग कर हैं। उनका कहना है महेंंद्र सिंह धोनी के बाद कोहली भारत के बेस्ट कप्तान हैं।

'भूलना नहीं चाहिए विराट किसी तरह के प्लेयर हैं'
कामरान ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा कि विराट कोहली अपना काम अच्छी से जानते हैं। जो लोग उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं। उन लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि विराट ने टीम इंडिया के लिए क्या किया और और वो किस तरह के प्लेयर हैं।'

आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं कोहली
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 3 आईसीसी ट्रॉफी हार चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 (WTC Final 2021) में किंग कोहली नाकाम रहे हैं।

क्या गारंटी है दूसरा कप्तान दिला देगा ट्रॉफी
कामरान ने कहा कि टीम इंडिया का कप्तान बदलने से आईसीसी ट्रॉफी जीतने की गारंटी नहीं मिल जाएंगी। विराट एक शानदार प्लेयर और कप्तान हैं। कामरान ने कहा कि वो लोग कोहली को कप्तान के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने खुद ने कभी कुछ नहीं किया।

Published on:
03 Jul 2021 09:41 pm