29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने घरेलू सत्र के शेड्यूल की घोषणा, खेले जाएंगे कुल 2127 मैच

बीसीसीआई के कार्यक्रम के अनुसार 2021-22 घरेलू सीजन में कुल 2127 मैचों का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें सबसे अहम माने जाने वाले रणजी ट्रॉफी का आयोजन 16 नवंबर से होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 3 Jul 2021, 7:12 PM IST

sourav_ganguly.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भारत को कई क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द करने पड़े हैं। भारत में होना वाला टी20 वर्ल्ड कप ( T20 World Cup) अब यूएई में होगा और आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाकी बचे मैच भी विदेश में ही होंगे। इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट काफी प्रभावित हुआ है। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि भारतीय पुरुष घरेलू क्रिकेट सत्र 20 अक्टूबर से 26 मार्च, 2022 तक चलेगा। कोरोना के कारण पिछले सत्र में रद्द रहा रणजी ट्रॉफी 16 नवंबर से 19 फरवरी तक तीन महीने के विंडो में खेला जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:—भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज शुरू कराने में सौरव गांगुली साबित होंगे सबसे बड़ा फैक्टर: कामरान अकमल

बीसीसीआई ने शनिवार को की घोषणा
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर कहा, ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्टूबर से शुरू होगी और इसका फाइनल 12 नवंबर को होगा।’ सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले खत्म होने के पांच दिन बाद शुरू होगा जिसे 15 अक्टूबर को खत्म होना है।

यह खबर भी पढ़ें:—धवन के लिए श्रीलंका का दौरा अहम, लक्ष्मण ने बताया कारण

कुल 2127 घरेलू मैच का होगा आयोजन
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘रणजी ट्रॉफी जिसे कोरोना के कारण पिछले सीजन में स्थगित कर दिया गया था उसे तीन महीने के विंडो में 16 नवंबर से 19 फरवरी 2022 तक कराया जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 23 फरवरी से 26 मार्च तक होगा।’ पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न आयु वर्ग मिलाकर इस सत्र में कुल 2127 घरेलू मैच कराए जाएंगे। महिला घरेलू सत्र की शुरुआत 21 सितंबर से सीनियर महिला वनडे लीग के साथ होगी और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 27 अक्टूबर से होगी।’