क्रिकेट

पांडे-जाधव को मौके का फायदा उठाना चाहिए- सहवाग

सहवाग ने चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिरन युजवेंद्र चहल की तारीफ की है और कहा कि इन दोनों ने अश्विन तथा रवींद्र जडेजा की कमी को खलने नहीं दिया।
2 min read
Sep 24, 2017
varendra sehwag, team india

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम में मौजूद चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिरन युजवेंद्र चहल की तारीफ की है और कहा कि इन दोनों ने रविचंद्रन अश्विन तथा रवींद्र जडेजा की कमी को खलने नहीं दिया जो टीम के लिए अच्छी बता है। दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, युवाओं को अच्छा प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगता है। सहवाग के मुताबिक इन दो स्पिन गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लोगों को अश्विन और जडेजा को भूलने पर मजबूर कर दिया है।
चहल पर विराट का भरोसा
कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी। सहवाग ने कुलदीप की हैट्रिक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फील्डिंग के अनुसार गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि दूसरे वनडे में उन्होंने अपने स्पैल में काफी रन दिए थे। सहवाग ने चहल को लेकर कहा कि उन्हें बेंगलूरु जैसे विकेट पर गेंदबाजी करने का फायदा मिल रहा है। चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु से खेलते हैं जिसके कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली, चहल पर बहुत भरोसा करते हैं और यही वजह है कि जब संकट होता है वह चहल को गेंद सौंप देते हैं।
भारतीय टीम मजबूत पर मध्यक्रम कमजोर
सेहवाग ने कहा कि भारतीय टीम हर तरह से मजबूत नजर आती है, लेकिन मध्यक्रम एक कमजोर कड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले दो मैचों में मध्यक्रम नहीं चला है ऐसे में कोहली को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनीष पांडे और केदार जाधव को मौका मिला है जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए हालंकि अभी तक दोनों विफल रहे हैं।
कल्टर नाइल के अलावा और कोई विकेट टेकर गेंदबाज नहीं
सहवाग ने कहा कि इस समय भारतीय टीम स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह शक्तिशाली है जबकि मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम में वो दमखम नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि भारत यह सीरीज इंडिया 5-0 से जीतेगा। बकौल सहवाग, ‘ऑस्ट्रेलिया के पास कल्टर नाइल के अलावा और कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो उनकी तरह विकेट ले सके। बल्लेबाजी में भी हमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और ग्लैन मैक्सवेल को जल्दी से जल्दी आउट करना होगा, खासकर स्मिथ को क्योंकि वह भारत के खिलाफ हमेशा रन बनाते हैं।
इंदौर यानी बड़ा स्कोर
अपने चुटकुले कमेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर सहवाग ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘होठों पर हंसी, दिल में गम है, ऑस्ट्रेलियावाले कोहली से तंग हैं। उन्होंने कहा कि कोहली बतौर कप्तान दूसरी टीम के कप्तान को परेशान करते हैं। इस सीरीज में वह मुंह से नहीं बल्ले से बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोहली मैच को कंट्रोल करना जानते हैं इसलिए भारत को मैच जितवा रहे हैं। धोनी भी मैच को कंट्रोल करना जानते थे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दिसम्बर, 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक (149 गेंदों पर 219 रन) लगाने वाले सहवाग ने कहा कि ये मैदान छोटा है और पिच भी बल्लेबाजी के लायक है इसलिए रविवार को तीसरे मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

Published on:
24 Sept 2017 04:48 pm
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले