क्रिकेट

T20 वर्ल्‍ड कप से चोट चलते बाहर हुए पैट कमिंस IPL 2026 भी कर सकते हैं मिस, ऐसा कहकर बढ़ाई SRH की टेंशन

Pat Cummins to Miss IPL 2026: टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद पैट कमिंस आईपीएल 2026 भी मिस कर सकते हैं। SRH के कप्‍तान ने अपनी चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि वह फिट हो जाएंगे, लेकिन सबकुछ उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा।

2 min read
Feb 03, 2026
ऑस्‍ट्रेलिया खिलाड़ी ट्रैविस हेड और पैट कमिंस। (फोटो सोर्स: IANS)

Pat Cummins to Miss IPL 2026: टी20 वर्ल्‍ड कप से पैट कमिंस चोट के चलते बाहर हुए पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) भी मिस कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान को उम्मीद है कि वह 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फिट हो जाएंगे। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका खेलना और कितना खेलना है, यह उनकी पीठ की रिकवरी पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें

RCB को बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

'सब पीठ पर निर्भर'

मीडिया रिपोर्ट, में कमिंस के हवाले से कहा गया है कि यह सब उनकी पीठ पर निर्भर करेगा। कुछ हफ्तों में उनका एक और स्कैन होना है। अगर सब ठीक रहा तो वह धीरे-धीरे तैयारी शुरू करेंगे। उन्‍होंने कहा कि टी20 मैच खेलना थोड़ा आसान होता है। इसीलिए वह इस वर्ल्ड कप में खेलने के बहुत करीब थे।

सात महीनों से पीठ की चोट से परेशान हैं कमिंस

ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को श्रीलंका और भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें एक मामूली चोट लगी थी। यह उन्‍होंने खुद बताया। वह पिछले सात महीनों से पीठ की चोट से परेशान हैं और उन्होंने घर पर पांच मैचों की एशेज सीरीज में भी सिर्फ एक टेस्ट ही खेला था।

'मैं कुछ हफ्ते आराम करूंगा और फिर आगे देखूंगा'

कमिंस ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं, बस एक मामूली झटका लगा। मैं कुछ हफ्ते आराम करूंगा और फिर आगे देखूंगा। उन्‍होंने बताया कि हमें एडिलेड टेस्ट मैच के बाद पता था कि हड्डी को ठीक से ठीक होने देने के लिए चार से आठ हफ्ते लगेंगे, जिसके बाद हम फिर से तैयारी शुरू करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि शुरू में सोचा था कि शायद सिर्फ़ चार हफ्ते लगेंगे, क्योंकि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन फिर एक फॉलो-अप स्कैन करवाया और पता चला कि कुछ और हफ़्ते लगेंगे, इसलिए टाइमलाइन थोड़ी टाइट हो गई।

Also Read
View All

अगली खबर