क्रिकेट

जोस बटलर के शॉट से गंभीर रूप से चोटिल हुआ श्रीलंकाई खिलाड़ी, अस्पताल में भर्ती

इंग्लैंड और श्रीलंका बोर्ड XI के बीच मैच में 20 साल के युवा खिलाड़ी पाथुम निशांका के सिर में गंभीर चोट लग गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 9:54 AM IST
Pathum Nissanka
जोस बटलर के शॉट से गंभीर रूप से चोटिल हुआ श्रीलंकाई खिलाड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका बोर्ड एकादश के बीच यहां खेले गए टूर मैच में बुधवार को उस समय खलल पड़ गया जब मेजबान टीम के खिलाड़ी पाथुम निशांका को सिर में चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, निशांका फिल्डिंग के दौरान शॉर्ट लेग पर खड़े थे तभी ऑफ स्पिनर निशान पेरिस की गेंद पर जोस बटलर ने शॉट खेला जो निशांका के सिर पर लगा। निशांका ने हालांकि हेलमेट लगा रखा था, लेकिन वह उसी समय जमीन पर गिर गए। इसके बाद खेल को रोक दिया गया।


20 मिनट तक कुछ नहीं बोल सके निशांका-
इतने में इंग्लैंड टीम के डॉक्टर मोइज मोघल मैदान पर आ गए। निशांका ने तकरीबन 20 मिनट तक कुछ नहीं कहा और उन्हें फिर स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उन्होंने गले में दर्द की शिकायत की। बता दें कि जब गेंद निशांका के हेलमेट से लगी तो वह उछल गई और एंजेलो मैथ्यूज ने उसे कैच में तब्दील किया। इससे बटलर आउट हो गए। वार्म-अप मैच में जो रुट ने शतक और मोइन अली ने अर्धशतक लगाया।


ठीक स्थिति में हैं निशांका-
बोर्ड अध्यक्ष एकादश के कोच अविशका गुणावर्दने ने कहा, "इस समय वह ठीक हैं और होश में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। हां उनका एमआरआई स्कैन किया जा रहा जिससे पता चल सके की खून नहीं बहा है और सब कुछ ठीक है।" मैच 20 मिनट तक रूका और इसके बाद चायकाल की घोषणा कर दी गई। इसके बाद मैच शुरू हुआ जिसका नतीजा ड्रॉ रहा।


कौन हैं निशांका-
दाए हाथ के बल्लेबाज निशांका श्रीलंका अंडर 19 की टीम से खेल चुके हैं और उन्होंने 14 फर्स्ट क्लास, 10 लिस्ट ए और 5 T20 मुकाबले खेले हैं।वह श्रीलंका के उभरते हुए खिलाड़ी हैं जिस कारण उनको इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में बोर्ड XI टीम से मौका मिला।

Published on:
Also Read
View All
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की टीम में एंट्री

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

IND vs NZ: 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया