क्रिकेट

श्रीलंका को लगा झटका, पथुम निसांका ODI ट्राई सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

Pathum Nissanka: श्रीलंका के पथुम निसांका पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लाहिरू उदारा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
• •
Oct 15, 2026
Pathum Nissanka and lahiru udara
पथुम निसांका की जगह लाहिरू उदारा श्रीलंका की वनडे टीम में टीम में शामिल। (Photo- IANS)

Pathum Nissanka ODI Tri-Nation Series: पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इस सीरीज के लिए फिट नहीं हो सके हैं। श्रीलंकाई टीम में उनका चयन फिटनेस पर निर्भर था। निसांका कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले महीन इंग्लैंड दौरे पर हैमिस्ट्रिंग में चोट लगी थी। पथुम निसांका की जगह लाहिरू उदारा को वनडे टीम में उनकी जगह शामिल किया गया है। इससे पहले पथुम निसांका को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था।

निसांका पिछले कुछ समय से चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले महीने इंग्लैंड के सफेद गेंद के दौरे के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से उन्हें फिटनेस के आधार पर त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया था।

पूर्व कप्तान चरित असलंका भी श्रीलंका टीम से बाहर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बतौर उप-कप्तान उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 1, 11 और 7 रन की पारी खेली थी। अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहन अराच्चिगे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। इन दोनों को चरित असलंका और चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है।

क्या टेस्ट सीरीज में कर पाएंगे वापसी?

पथुम निसांका को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में भी जगह मिली है। टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद है, फिलहाल उनका खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा।

पाकिस्तान में होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), लाहिरू उदारा, अविष्का फर्नांडो, कमिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहन अराच्चिगे, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानगे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, महीश तीक्षणा, सचिंदु कोलंबेज, दुश्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

ODI ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा कौन-सी टीम?

पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड की टीम भी शामिल है। यह सीरीज 18 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसका समापन 31 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। सीरीज का आगाज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। शुरुआती तीन मुकाबले रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद फाइनल समेत बाकी मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे।

Updated on:
15 Oct 2026 06:45 pm
Published on:
15 Oct 2026 06:16 pm