क्रिकेट

इस दिग्गज ने अचानक छोड़ दी टी20 टीम की कमान, टी20 वर्ल्डकप में टीम ने किया था खराब प्रदर्शन

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। आयरलैंड टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी, जिसकी वजह से उसे सुपर 8 में जगह नहीं मिली। आयरलैंड क्रिकेट टीम 2028 ICC मेंस T20 वर्ल्डकप से […]

2 min read
Mar 19, 2026
पॉल स्टार्लिंग (फोटो- IANS)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। आयरलैंड टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी, जिसकी वजह से उसे सुपर 8 में जगह नहीं मिली। आयरलैंड क्रिकेट टीम 2028 ICC मेंस T20 वर्ल्डकप से पहले एक नया प्लानिंग साइकल शुरू कर रही है, जिसमें पॉल स्टर्लिंग कप्तान के रूप में फिट नहीं बैठते हैं। 35 साल के इस खिलाड़ी को T20I टीम का एक अहम सदस्य माना जाता है और वह बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने रहेंगे। पॉल वनडे इंटरनेशनल टीम के कप्तान भी बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें

‘बस संजू सैमसन को कप्तान मत बना देना’, IPL 2026 से पहले पूर्व दिग्गज ने CSK को दी ये सलाह, जानें वजह

2023 में बने थे व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान

स्टर्लिंग को 2023 में व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया गया था और उन्होंने पिछले महीने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में आयरिश टीम की कप्तानी की थी। स्टर्लिंग के कप्तानी छोड़ने के बाद अब आयरलैंड की मेंस टीम के पास तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान होंगे। आपको बता दें कि टेस्ट में टीम की अगुवाई एंड्रयू बालबर्नी करते हैं तो वनडे में पॉल स्टर्लिंग कमान संभालते हैं। अब टी20 कप्तान की घोषणा होते ही तीनों फॉर्मेट के अलग अलग कप्तान बन जाएंगे।

टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर पॉल स्टर्लिंग ने कहा, “काफी सोच-विचार और आत्म-मंथन के बाद मैंने आयरलैंड की T20 टीम के कप्तान पद से हटने का फैसला किया है। इस फॉर्मेट में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है और मुझे इस पर बेहद गर्व है। अपने देश की कप्तानी करना एक ऐसा सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है, और इस भूमिका में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे जो भरोसा और समर्थन मिला, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं T20 कप्तानी से हट रहा हूँ, लेकिन मैं आयरलैंड टीम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हूँ और ODI कप्तान के तौर पर अपनी भूमिका निभाता रहूँगा। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे अंदर अभी भी बहुत ज़्यादा जुनून है और मुझे लगता है कि इस फैसले से मैं खुद को और बेहतर बनाने पर पूरी तरह से फोकस कर पाऊँगा और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे पाऊँगा। मुझे लगता है कि अब टीम के लिए एक नए दौर में कदम रखने का सही समय आ गया है और जो भी T20 कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालेगा, मैं उसे हर सफलता की शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्हें मेरा पूरा समर्थन मिलेगा, और मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ, ताकि हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता की ओर आगे बढ़ते रहें और टीम को और मज़बूत बना सकें।

Also Read
View All

अगली खबर