क्रिकेट

मोहम्मद शमी को प्रपोज करने वाली पायल घोष के बड़े खुलासे, बोलीं- गंभीर भी पीछे पड़े थे, सिर्फ पठान से किया प्यार

पायल घोष अपने बोल्‍ड बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मोहम्‍मद शमी को प्रपोज कर फिर चर्चा में आई पायल घोष ने अब इरफान पठान और गौतम गंभीर को लेकर बड़े खुलासे किए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

2 min read
मोहम्मद शमी को प्रपोज करने वाली पायल घोष के बड़े खुलासे, बोलीं- गंभीर भी पीछे पड़े थे।

पायल घोष अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। वर्ल्‍ड कप 2023 के दौरान उन्‍होंने मोहम्‍मद शमी की दूसरी पत्‍नी बनने की इच्‍छा जाहिर कर सबको चौंका दिया था। वह कई फिल्मों, वेब सीरीज और डेली सोप का हिस्सा रही पायल घोष ने एक बार फिर क्रिकेटर्स से रिश्‍तों को लेकर बड़े खुलासे किए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। पायल घोष ने कहा कि उन्‍होंने सिर्फ इरफान पठान से प्‍यार किया। जबकि गौतम गंभीर भी उनके पीछे पड़े थे। आइये जानते हैं उन्‍होंने अब क्रिकेटर्स को लेकर क्‍या-क्‍या दावे किए हैं?


सोशल मीडिया पर पायल घोष ने एक पोस्‍ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने उस समय का जिक्र करते हुए बताया जब वह इरफान पठान को डेट कर रही थी। पायल घोष ने बताया कि उस दौरान गौतम गंभीर उन्हें मिस्ड कॉल करते थे। ये बात इरफान पठान को भी पता थी। अपनी पोस्‍ट में पायल घोष ने हार्दिक पंड्या, यूसुफ पठान और क्रुणाल समेत कई क्रिकेटर्स का नाम लिया है।

गौतम पर लगाया गंभीर आरोप

पायल घोष का दावा है कि गौतम गंभीर उन्‍हें रोजाना मिस कॉल किया करते थे। इसकी जानकारी इरफान पठान को भी थी, क्‍योंकि वे मेरा पूरा कॉल रिकॉर्ड चेक करते थे। जब वह एक मैच के दौरान पुणे में इरफान पठान से मिलने गई थीं, तब इस बारे में यूसुफ भाई, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को भी बताया था।

यह भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका के बाद इग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान

'सिर्फ इरफान पठान से प्यार किया'

पायल घोष ने एक अन्‍य पोस्ट में इरफान पठान के साथ अपनी फोटो डालकर खुलासा किया है कि मैं उनसे ब्रेकअप के बाद बीमार हो गई थी और कई साल तक काम भी नहीं कर सकी थी। मैंने सिर्फ इरफान पठान से ही प्‍यार किया। उसके बाद कभी किसी और से प्यार नहीं किया। बता दें कि विश्व कप 2023 फाइनल के दौरान पायल ने ट्विटर पर मोहम्मद शमी से शादी करने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें : भारत ने टी20 में रचा इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़कर बनाया ये विश्व कीर्तिमान

Published on:
02 Dec 2023 10:30 am
Also Read
View All