7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ अफ्रीका के बाद इग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान, इन्‍हें मिली जगह

Indian Womens Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई की चयन समिति ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।

2 min read
Google source verification
bcci.jpg

साउथ अफ्रीका के बाद इग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान।

Indian Womens Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए पुरुष टीम की घोषणा के बाद अब बीसीसीआई की चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है तो स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इंग्लिश टीम के बाद भारतीय महिला टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। हालांकि उसके लिए टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।


भारत और इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 9 दिसंबर और तीसरा मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 14 दिसंबर को दूसरा टेस्ट 21 दिसंबर से खेला जाएगा।

भारतीय टीम स्क्वॉड

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एस मंधाना (उपकप्तान), जे रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, वाई भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका ठाकुर, तितास साधु, पी वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एस मंधाना (उपकप्तान), जे रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, वाई भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल , सैका इशाक, रेणुका ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, आर गायकवाड़, पी वस्त्राकर।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 दिसंबर, दूसरा 30 दिसंबर और आखिरी वनडे 2 जनवरी को खेला जाएगा। हालांकि इस सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : भारत ने टी20 में रचा इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़कर बनाया ये विश्व कीर्तिमान

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग