क्रिकेट

PBKS vs SRH: मैच में हुई छक्कों की बरसात, बना एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में कुल 16 छक्के लगाए, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए थे।

2 min read
Apr 11, 2026
PBKS vs SRH मैच में हुई छक्कों की बरसात (Photo - IPL)

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 17वां मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में छक्कों की बरसात देखने को मिली है।

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में कुल 16 छक्के लगाए, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर छह ओवर के पावरप्ले में 105 रन बनाए, जो टीम का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

ये भी पढ़ें

PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा ने मात्र 28 गेंद पर ठोके 74 रन, बटलर-जयसूर्या जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड की बराबरी की

वहीं, इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन की तूफानी बैटिंग के बूते पावरप्ले में 93 रन बनाए। एसआरएच और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए कुल मिलाकर 198 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट के एक मैच में पावरप्ले में दोनों टीमें द्वारा मिलकर बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

इससे पहले, साल 2018 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले के पावरप्ले में दोनों टीमों ने मिलकर 158 रन बनाए थे। वहीं, आईपीएल में इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच साल 2024 में खेले गए मैच में बना था, जहां दोनों टीमों ने मिलकर पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 155 रन बनाए थे। इस मुकाबले के पावरप्ले में बनाए गए 93 रन पंजाब किंग्स का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए भी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने एक विकेट खोकर शुरुआती छह ओवरों में 93 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए। प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 285 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 20 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, चेन्नई में हुई इस खतरनाक बल्लेबाज की वापसी, देखें प्लेइंग 11
Published on:
11 Apr 2026 07:26 pm
Also Read
View All