क्रिकेट

Phalodi Satta Bazar on IND vs PAK: भारत-पाक मैच से एक दिन पहले फलोदी सट्टा बाजार में पलटा पासा, जानें अब किसके कितने भाव

Phalodi Satta Bazar on IND vs PAK: T20 World Cup 2024 में भारत बनाम पाकिस्‍तान महामुकाबले में टीम इंडिया के पहले के भाव अब फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Market) बदलते नजर आ रहे हैं। ये बदलाव पाकिस्‍तान को यूएसए खिलाफ मिली हार के बाद हुए हैं।
2 min read
Champions Trophy 2025

Phalodi Satta Bazar on IND vs PAK: T20 World Cup 2024 के ग्रुप चरण में भारत बनाम पाकिस्‍तान महामुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियो को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। दो चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच ये भिड़ंत 9 जून को न्‍यूयॉके के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। इस बड़े मैच से पहले देश भर के सट्टा बाजार में भी माहौल गर्म है। राजस्‍थान का चर्चित फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Market) भी इस मैच को लेकर भविष्‍यवाणी कर चुका है, लेकिन मैच से पहले फलोदी सट्टा बाजार में भी पासा पलटता नजर आ रहा है। इस बदलाव का कारण पाकिस्‍तान को यूएसए खिलाफ मिली हार को माना जा रहा है। आइये आपको भी बताते हैं कि फलोदी सट्टा बाजार के हिसाब से कौन सी टीम फेवरेट है?

Phalodi Satta Bazar की भविष्यवाणी रही हैं सटीक

फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) को एकदम सटीक भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है। भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले को लेकर भी फलोदी सट्टा मार्केट ने एकदम सटीक अनुमान व्‍यक्‍त किया था। इतना ही नहीं आईपीएल 2024 के चैंपियन को लेकर फलोदी सट्टा बाजार द्वारा की भविष्‍यवाणी सच हुई थी।

Phalodi Satta Bazar भारत vs पाकिस्‍तान में से कौन फेवरेट?

भारत बनाम पाकिस्‍तान हाईवोल्‍टेज महामुकाबले को शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय शेष है। जिसके चलते फलोदी सट्टा बाजार समेत देश भर के सभी सट्टा बाजारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार न्‍यूयॉर्क के नए नवेले नासाऊ स्‍टेडियम में 9 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। राजस्‍थान का फलोदी सट्टा बाजार ने भारत को फेवरेट बता रहा है।

Phalodi Satta Bazar में Team India का भाव

फलोदी का सट्टा बाजार भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच को लेकर पहले जो भाव तय किए थे, अब वह बदलते नजर आ रहे हैं। इसके पीछे की वजह कमजोर पाकिस्‍तान टीम है, क्‍योंकि पाकिस्‍तान की टीम यूएसए जैसी छोटी से भी मुकाबला हार चुकी है। जबकि भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीता है। फिलहाल भारत ही फेवरेट है। इसलिए उसकी जीत के भाव और भी कम हो गए हैं। पाकिस्तान को कमजोर माना जा रहा है, इसलिए उसके भाव काफी बढ़ गए हैं। बता दें कि मैच के दौरान भी भाव ऊपर-नीचे होते रहते हैं। 

Updated on:
08 Jun 2024 12:03 pm
Published on:
08 Jun 2024 11:48 am
Also Read
View All
Shreyas Iyer Instagram Bio: क्या हुआ था 25 दिसंबर 2025 को श्रेयस अय्यर की जिंदगी में? जानें दूसरे DOB की पूरी कहानी

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच हुई कहा-सुनी, पहले टी20 से पहले नेट प्रैक्टिस की वीडियो हुई वायरल

Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे