न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजरी का फैसला किया था, जो कीवी टीम लिए सही साबित नहीं हो सका। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 87 गेंद पर 103 रनों साझेदारी हुई। जिससे अफगानिस्तान टीम 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। हालांकि आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने न्यूज़ीलैंड की वापसी कराई। उन्होंने अंतिम ओवर में महज 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए।