CAN vs IRE: कनाडा ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। कनाडा की इस जीत से पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने के समीकरण और भी गड़बड़ा गए हैं। दरअसल, ग्रुप-ए से सिर्फ 2 टीमें ही सुपर-8 में जगह बना सकती हैं। भारत सुपर-8 में पहुंचने के लिए फेवरेट है, जिसने आयरलैंड को अपने पहले मैच में हराया था। वहीं, पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला यूएसए से हार गया था। अगर पाकिस्तान यहां से एक भी मैच भारत, कनाडा या आयरलैंड में से किसी से भी हारता है तो वह टी20 वर्ल्ड की रेस से बाहर हो जाएगा। ऐसे में कनाडा या यूएसए में से कोई एक अगले दौर में पहुंच सकता है।