क्रिकेट

दिल्ली के पास पहला खिताब जीतने लायक आग है : पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम पहली बार आईपीएल (IPL) के फाइनल में पहुंची है और पूरी टीम इस बार खिताब जीतने को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है। मुख्य कोच रिकी पोंटिग (ricky ponting) भी मानते हैं कि इस बार दिल्ली के पास पहली बार चैम्पियन बनने के लिए जरूरी आग है....  

2 min read
Nov 09, 2020
ricky_ponting.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम पहली बार आईपीएल (IPL) के फाइनल में पहुंची है और पूरी टीम इस बार खिताब जीतने को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है। मुख्य कोच रिकी पोंटिग (ricky ponting) भी मानते हैं कि इस बार दिल्ली के पास पहली बार चैम्पियन बनने के लिए जरूरी आग है दिल्ली की टीम को मंगलवार को दुबई में ही चार बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) से भिड़ना है।

पोंटिंग ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, हम में मुम्बई को हराने के लिए जरूरी आग है। मुम्बई की टीम अगर सोच रही होगी कि एक टीम जिससे उसे नहीं भिड़ना चाहिए था वह हम हैं। हमने इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है। हालात को अपने अनुरूप किया है, उससे मुझे लगता है कि हम खिताब जीत सकते हैं। पोंटिंग ने हालांकि यह माना कि टूर्नामेंट में यहां तक का सफर इनकी टीम के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

पोंटिंग ने कहा, हमारी आकांक्षाएं काफी ऊंची थीं। हमें पता था कि हमारी टीम काफी अच्छी है। हमने शानदार शुरुआत की लेकिन बाद में हम लय से भटक गए। इसके बाद हमारे खिलाड़ियों ने दो अच्छे मैच निकाले और अब हमारे सामने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच है और हमें यकीन है कि तीसरी बार भी हम लकी साबित होंगे।

दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। दिल्ली डेयरडेविल्स के रूप में खेलते हुए इस टीम ने 2008 और 2009 में सेमीफाइनल खेला था लेकिन इसके बाद कई सालों तक वह प्लेऑफ भी नहीं खेल सकी थी। बीते साल इस टीम ने नए नाम के साथ प्लेऑफ खेला और अब फाइनल खेल रही है।

Published on:
09 Nov 2020 11:47 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन