26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइनल से बाहर होने के बाद भी KXIP के ‘केएल राहुल’ क्या जीत पाएंगे यह खिताब, या ‘गब्बर’ का चलेगा जादू?

IPL 2020: 10 नवंबर को आईपीएल का फाइनल मैच ऑरेंज कैप के लिए केएल राहुल और शिखर धवन के बीच टक्कर 68 रन बनाते ही ऑरेंज कैप पर धवन का हो जाएगा कब्जा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 9 Nov 2020, 10:37 AM IST

IPL 2020: Fight Between KL Rahul And Shikhar Dhawan For Orange Cap

ऑरेंज कैप की लड़ाई में किसकी होगी जीत?

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2020 (IPL 2020) अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 10 नवंबर यानी मंगलवार को IPL का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 13वां सीजन का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के साथ-साथ ऑरेंज कैप की रेस भी काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। ऑरेंज कैप का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के 'केएल राहुल' और दिल्ली के ओपनर शिखर धवन के बीच जारी है। हालांकि, KXIP पंजाब की टीम बाहर हो चुकी है। लेकिन, दिल्ली टीम अभी फाइनल मुकाबला खेलेगी।

पढ़ें- IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराया, फाइनल में MI से होगा सामना

ऑरेंज कैप के लिए कांटे की लड़ाई

दरअसल, अभी ऑरेंज कैप KXIP पंजाब के केएल राहुल के पास है। केएल राहुल ने IPL के इस सीजन में 670 रन बनाए। जबकि, धवन के अब तक 603 रन हो चुके हैं। यानी अगर फाइनल मैच में धवन 68 रन और बना लेते हैं तो ऑरेंज उनके पास चला जाएगा। लिहाजा, ऑरेंज कैप के लिए केएल राहुल और शिखर धवन के बीच कांटे की टक्कर है। इधर, शिखर धवन अचानक फॉर्म में लौट चुके हैं। क्वालिफायर टू के मैच के दौरान धवन तीसरे नंबर थे। उनसे ऊपर डेविड वॉर्नर चल रहे थे। लेकिन, अचानक उस मैच में वॉर्नर का बल्ला नहीं चला और 'गब्बर' आगे निकल गए। धवन ने 16 मैचों में अब तक 603 रन बनाए हैं।

क्या गब्बर का फाइनल में चलेगा कमाल?

रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में धवन ने चार हाफ सेंचुरी बनाई, जबकि दो शतक जड़े हैं। धवन ने बैक टू बैक दो हाफ सेंचुरी ठोकें हैं। उससे पहले उन्होंने CSK के खिलाफ 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वह 106 रन बनाए थे। अगर IPL के आंकड़ों को देखा जाए तो धवन का फॉर्म काफी बेहतरीन रहा है। चार बार वह 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं, 2012 में उन्होंने 569 रन ठोके थें। जबकि, पिछले साल 521 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 2016 में धवन ने 501 रन बनाए थे। धवन ने IPL के 175 मैचों में 5182 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली 5878 रन बनाकर टॉप पर हैं। अब देखना ये है कि 'गब्बर' केएल राहुल को पछाड़ कर ऑरेंज कैप अपने पास रखते हैं या फिर केएल राहुल का ही ऑरेंज कैप पर कब्जा रहता है।

पढ़ें- IPL के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंची Delhi Capitals, जानें 13 वर्षों का सफर

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग