क्रिकेट

प्रफुल्‍ल हिंगे और साकिब हुसैन की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, एक ही मैच में बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड

Praful Hinge and Sakib Hussain: IPL में प्रफुल्‍ल हिंगे और साकिब हुसैन की अनकैप्‍ड जोड़ी ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। इस मैच में प्रफुल और साकिब ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं? आइये इस पर एक नजर डालते हैं।

2 min read
Apr 14, 2026
राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ धमाल मचाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे। (फोटो सोर्स: IANS)

Praful Hinge and Sakib Hussain: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल (IPL 2026) के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए एसआरएच ने कप्‍तान ईशान किशन की 91 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर स्‍कोर बोर्ड 216 रन लगाए। इसके बाद एसआरएच के दो डेब्यूटंट गेंदबाज प्रफुल्‍ल हिंगे और साकिब हुसैन ने जमकर कहर बरपाया और आईपीएल में इतिहास रचते हुए चार-चार विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही ये दोनों के एक ही पारी में ऐसा करने वाले दिग्‍गजों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

टॉप ऑर्डर कोलेप्‍स होने और IPL 2026 की पहली हार के बाद हताश हुए RR के कप्तान, अपने इन खिलाड़ियों के सिर फोड़ा ठीकरा

एक ही IPL पारी में अलग-अलग 4 विकेट हॉल लेने वाली चौथी जोड़ी

प्रफुल्‍ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 4 ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं, साकिब हुसैन ने महज 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले एक ही आईपीएल पारी में अलग-अलग 4-विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड तीन बार ही बन सका है।

सबसे पहले ये रिकॉर्ड राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ ही बना था, जब 2012 में मुंबई इंडियंस की ओर से मुनाफ पटेल और कीरोन पोलार्ड ने अलग-अलग चार विकेट हॉल लिए थे। उसके बाद 2015 में मिचेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद आरसीबी के लिए पंजाब किंग्‍स के खिलाफ और 2023 में मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने जीटी के लिए एसआरएच के खिलाफ ये कारनाम किया था।

IPL के अपने पहले ही स्पेल में 4 विकेट लेने वाले भारतीय अनकैप्‍ड खिलाड़ी

4/24 - शादाब जकाती (सीएसके) बनाम डीसी, जोहान्सबर्ग, 2009

4/24 - अश्वनी कुमार (एमआई) बनाम केकेआर, मुंबई, 2025

4/24 - साकिब हुसैन (एसआरएच) बनाम आरआर, हैदराबाद, 2026

4/29 - पॉल वल्थाटी (पंजाब किंग्‍स) बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2011

4/34 - प्रफुल्‍ल हिंगे (एसआरएच) बनाम आरआर, हैदराबाद, 2026

IPL डेब्यू पर 4 या उससे ज्‍यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

6/12 - अल्जारी जोसेफ (एमआई) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019

5/17 - एंड्रयू टाय (जीएल) बनाम आरपीएस, राजकोट, 2017

4/11 - शोएब अख्तर (केकेआर) बनाम डीसी, कोलकाता, 2008

4/26 - केवोन कूपर (आरआर) बनाम पंजाब किंग्‍स, जयपुर, 2012

4/24 - अश्वनी कुमार (एमआई) बनाम केकेआर, मुंबई, 2025

4/24 - साकिब हुसैन (एसआरएच) बनाम आरआर, हैदराबाद, 2026

4/33 - डेविड वीज़ (आरसीबी) बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2015

4/34 - प्रफुल्‍ल हिंगे (एसआरएच) बनाम आरआर, हैदराबाद, 2026

एसआरएच के सीमर्स ने दूसरी बार 10 विकेट

आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी बार था, जब सनराइजर्स के के सीमर्स ने एक आईपीएल मैच में सभी 10 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले उन्होंने 2016 में विशाखापत्तनम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा किया था।

10वीं बार IPL की एक पारी में भारतीय सीमर्स के 8 विकेट

यह 10वां मौका था जब भारतीय सीमर्स ने मिलकर एक आईपीएल की एक पारी में आठ या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं। सनराइजर्स के लिए तीन बार, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज़्यादा है। इससे पहले उन्होंने दो बार पंजाब किंग्‍स के खिलाफ ऐसा किया था।

आईपीएल में पहली बार

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एसआरएच के खिलफ 159 रन बनाए। यह पहली बार था, जब किसी टीम ने आईपीएल मैच में अपने पहले पांच विकेट 20 रन से कम पर गंवाने के बाद भी 150 रन का आंकड़ा पार किया।

IPL में राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ सबसे ज्‍यादा लगातार जीतें

6 - सीएसके (2010-2013)

5 - आरसीबी (2019-2022)

5 - डीसी (2018-2020)

5* - एसआरएच (2023-2026)

Updated on:
14 Apr 2026 09:19 am
Published on:
14 Apr 2026 08:55 am
Also Read
View All