क्रिकेट

मैच से पहले अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने भारत के लिए कहा कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों लोगों का दिल

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई ने बीसीसीआई को धन्यबाद देते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए ये बहुत बड़ा दिन बताया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 12:45 PM IST
Afghanistan
मैच से पहले अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने भारत के लिए कहा कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों लोगों का दिल

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा ऐतिहसिक टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई ने बीसीसीआई को धन्यबाद देते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए ये बहुत बड़ा दिन बताया है।

राष्ट्रपति ने बीसीसीआई का किया शुक्रिया अदा
अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई ने बीसीसीआई की तारीफ करते हुए कहा " राष्ट्रपति होने के नाते में अफगानिस्तान टीम को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए बधाई देता हूं। मुझे इन खिलाड़ियों पर गर्व है इन्होने अपना हौसला नहीं खोया और भरोसा रखा के एक दिन वे इस मुकाम पर पहुंचेंगे और दुनिया की बेस्ट टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। आज हमारे लिए एक ऐतिहसिक दिन है। भारत और अफ़ग़ानिस्तान अब एशिया की दो सबसे अहम क्रिकेट टीम बन गई हैं। मैं बीसीसीआई और भारत को अफ़ग़ानिस्तान टीम की मदद करने और उन्हें क्रिकेट की दुनिया में बढ़ावा देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा। में बीसीसीआई का इस मैच को होस्ट करने के लिए भी शुक्रिया करना चाहता हूं साथ की बाकि के सभी देशों से अफ़ग़ानिस्तान के साथ सीरीज खेलने की गुजारिश करूंगा।

धवन का शतक

बता दें इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। खबर लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (53) और लोकेश राहुल (1) रन बना कर खेल रहे हैं। भरता ने एकमात्र विकेट शिखर धवन के रूप में खोया है। धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। ये धवन के टेस्ट करियर का 7वां शतक था।

अफगानिस्तान 12 टेस्ट प्लेइंग नेशन बना
मौजूदा समय में अफगानिस्तान टेस्ट मैच खेलने वाला 12वां देश बन गया है। हाल ही में अफगानिस्तान और आयरलैंड को आईसीसी ने टेस्ट टीम का दर्जा दिया था। भारतीय टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उतर रही है। अजिंक्य रहाणे टीम भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर रहाणे का यह दूसरा टेस्ट मैच है। उनकी कप्तानी में भारत के पास घर में लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीतने का मौका भी है।

कोहली के स्थान पर राहुल को मौका मिला
रहाणे ने अपनी तीनों सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, शिखर धवन और मुरली विजय को अंतिम एकादश में मौका दिया है। करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिली है। आठ साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल किया गया है।अफगानिस्तान की पूरी टीम टेस्ट पदार्पण कर रही है। उसके कप्तान असगर स्टानिकजाई को टॉस से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सलीम दुर्रानी ने स्मृति चिन्ह भेंट दिया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अफगानिस्तान टीम से मुलाकात की।

अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा
इस मौके पर स्टानिकजाई ने कहा, हमें अपना पहला टेस्ट मैच खेलने पर गर्व है। सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली है लेकिन पहले टेस्ट मैच का अनुभव अलग है।अफगानिस्तान ने इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में चुना है।

Published on: