2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AFGHANISTAN TEST: विराट कोहली के स्थान पर केएल राहुल ने बनाई टीम में जगह, देखिए भारत की प्लेइंग-11

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, शिखर धवन और मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए की 50 रनों की साझेदारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 14 Jun 2018, 10:27 AM IST

INDIA VS AFGHANISTAN TEST

AFGHANISTAN TEST: विराट कोहली के स्थान पर केएल राहुल ने बनाई टीम में जगह, देखिए भारत की प्लेइंग-11

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां गुरुवार को एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह अफगानिस्तान का पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच है। मौजूदा समय में अफगानिस्तान टेस्ट मैच खेलने वाला 12वां देश बन गया है। हाल ही में अफगानिस्तान और आयरलैंड को आईसीसी ने टेस्ट टीम का दर्जा दिया था।


लोकेश राहुल संभालेंगे विराट की जगह
भारतीय टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उतर रही है। विराट की जगह लोकेश राहुल को टीम में शामिल किया गया है। वह विराट के पुराने स्थान नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। रहाणे ने अपनी तीनों सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, शिखर धवन और मुरली विजय को अंतिम एकादश में मौका दिया है। करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिली है। आठ साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल किया गया है।


रहाणे कर रहे हैं कप्तानी
अजिंक्य रहाणे टीम भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर रहाणे का यह दूसरा टेस्ट मैच है। उनकी कप्तानी में भारत के पास घर में लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीतने का मौका भी है। बता दे की विराट कोहली ने इस सीरीज से बहार रहने का निर्णय लिया था और वह इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट खेलने जाने वाले थे लेकिन अब वह चोट के चलते वहां भी नहीं जा सके।


अफगानिस्तान कर रही है पदार्पण
अफगानिस्तान की पूरी टीम टेस्ट पदार्पण कर रही है। उसके कप्तान असगर स्टानिकजाई को टॉस से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सलीम दुर्रानी ने स्मृति चिन्ह भेंट दिया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अफगानिस्तान टीम से मुलाकात की। इस मौके पर स्टानिकजाई ने कहा, हमें अपना पहला टेस्ट मैच खेलने पर गर्व है। सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली है लेकिन पहले टेस्ट मैच का अनुभव अलग है।अफगानिस्तान ने इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में चुना है।


टीम:

भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा और उमेश यादव।

अफगानिस्तान: असगर स्टानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, अफसर जाजई (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, हस्तमुल्लाह शाहीदी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, यामिन अहमदजाई और वफादार।