क्रिकेट

IPL 2018 : पंजाब के बाहर हो जाने के बाद अब इस टीम को सपोर्ट कर रहीं हैं प्रीती, ये है बड़ी वजह

पंजाब के बाहर होने के बाद अब प्रीति चेन्नई सुपरकिंग्स को सपोर्ट कर रहीं हैं और चाहती हैं के इस साल चेन्नई आईपीएल का ख़िताब उठाए।

less than 1 minute read
IPL 2018 : पंजाब के बाहर हो जाने के बाद अब इस टीम को सपोर्ट कर रहीं हैं प्रीती, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। आईपीएल के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब प्लेऑफ ही बारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा की टीम किंग्स एलेवेन पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गयी। पंजाब के बाहर होने के बाद प्रीति अब इस टीम का सपोर्ट कर रहीं हैं और चाहती हैं के वो इस साल की चैंपियन बने।

इस टीम को सपोर्ट कर रहीं हैं प्रीति
जी हां! पंजाब के बाहर होने के बाद अब प्रीति चेन्नई सुपरकिंग्स को सपोर्ट कर रहीं हैं और चाहती हैं के इस साल चेन्नई आईपीएल का ख़िताब उठाए। प्रीति की चेन्नई को सपोर्ट करने की बड़ी वजह चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। प्रीति माही की बहुत बड़ी फैन हैं। प्रीति ने चेन्नई को सपोर्ट करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा " किंग्स इलेवन पंजाब बाहर जा चुकी है। आपको क्या लगता है इस बार कौन सी टीम चैम्पियन बनेगी। मुझे सभी टीमें पसंद है अगर मेरी टीम उनके खिलाफ नहीं खेल रही हो लेकिन मैं एम एस धोनी की बड़ी फैन हूं। ऐसे में मैं चाहती हूं कि वो आगे बढे।''

प्लेऑफ का पहला मुकाबला मगलवार को
बता दें चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। प्लेऑफ का पहला मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी जीतेगा वो सीधा फाइनल में प्रवेश कर लेगा।

ये भी पढ़ें

VIDEO: धोनी संग क्यूट जीवा ने पुणे को कहा अलविदा

Published on:
22 May 2018 04:01 pm
Also Read
View All