11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: धोनी संग क्यूट जीवा ने पुणे को कहा अलविदा

महेंद्र सिंह धोनी का बेटी जीवा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
MSD WITH ZEEVA

VIDEO: धोनी संग क्यूट जीवा ने पुणे को कहा अलविदा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का व्यक्तिगत और टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी। आज उनकी कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबले पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से है। जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल मुकाबले में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को पहले एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से मुकाबला करना होगा। धोनी ने इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनके साथ ही उनकी क्यूट बेटी जीवा धोनी ने भी अपने चुलबुले पन से मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। धोनी और जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है।

धोनी-जीवा का क्यूट वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी ने अभी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे खूब व्यूज मिल रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने पुणे में अपने होम ग्राउंड पर होने वाले आखिरी मैच के बाद विदाई के रूप में बनाया है। इसमें धोनी और जीवा दोनों हाथ पकड़कर ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिख रहें हैं। धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "इस सीजन में पुणे ड्रेसिंग रूम की ओर आखिरी बार जाते हुए जीवा मेरा साथ दे रही है। पुणे आपका धन्यवाद जो आपने हमारा साथ दिया और पुरे स्टेडियम को आपने पीले रंग में रंग दिया। आशा करता हूं की CSK ने भी आपको रोमांचित किया होगा।"

SRH के होगी फाइनल के लिए भिड़ंत
वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है। इस मैच में हारने वाली टीम को हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी। बल्लेबाजी में अंबाती रायुडू इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। रायुडू के साथ शेन वाटसन पारी की शुरुआत करने आते हैं। मध्यक्रम में सुरेश रैना का बल्ला भी चल रहा है। निचले क्रम में ड्वायन ब्रावो के रहते हुए धौनी निश्चिंत हैं। वहीं हैदराबाद की बात की जाए तो उसकी ताकत गेंदबाजी है। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा किसी भी तरह के बल्लेबाजी आक्रमण को शांत रखने का माद्दा रखते हैं।