15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में आज से लागू हो रहा है यह बड़ा बदलाव, पढ़े नहीं तो नहीं देख पाएंगे आज का मुकाबला

पहले प्लेऑफ में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 May 2018, 11:56 AM IST

CSK VS SRH

IPL में आज से लागू होगा यह नया नियम, पढ़े नहीं तो नहीं देख पाएंगे आज का मुकाबला

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज यहां के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है। इस मैच में हारने वाली टीम को हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी। आपको बता दे की प्लेऑफ के मैचों के समय में बदलाव हुआ है। आज पहला क्वालीफायर मैच है और इसके समय में बदलाव हुआ है। मैच के शुरू होने के समय की जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।


कहां खेले जाने हैं प्लेऑफ
प्लेऑफ में चार मैच होंगे। मुंबई और कोलकाता में यह चार प्लेऑफ के मैच खेले जाने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्वालीफायर 1 और फाइनल मैच खेला जाना है। एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। क्वालीफायर 1 मुंबई में 22 मई को खेला जाएगा। एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 कोलकाता के ईडन गार्डन में क्रमशः 23 और 25 मई को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 27 मई को मुंबई में खेला जाना है।


क्या हुए है बदलाव
मैचों की तारीख में कोई भी बदलाव नहीं हुआ बल्कि समय में बदलाव किया गया है। आज प्ले ऑफ के पहले मैच में चेन्नई और हैदराबाद की टीमें भिड़ेंगी, यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। पहले शाम के मुकाबले 8 बजे शुरू होते थे। आईपीएल के शाम वाले मैच 8 बजे से शुरू होते है पर इस बार प्ले ऑफ के समय में बदलाव किया गया है और अब इस बार प्लेऑफ मैचों के शुरू होने का समय शाम 7 बजे होगा। BCCI द्वारा इस बात की जानकारी 12 मई को मीडिया रिलीस के जरिए दी गई। पहले से यह खबर आ रही थी कि BCCI आखिरी चार मैचों के समय में बदलाव करने का मन बना रही है क्योंकि मैच देर रात तक खिच जाते हैं।


राजीव शुक्ला ने कहा
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया था कि "क्या होता है कि रात में होने वाले मैच आधीरात से आगे खिच जाते हैं। हम चाहते थे कि मैच जल्दी शुरू हो जाएं, लेकिन कुछ टीमों के फ्रेंचाइजी इस बात से खुश नहीं थे। उनकी सबसे अहम दिक्कत वीकेंड्स में होने वाले दो मैचों को लेकर थी। प्लेऑफ के मैच अलग-अलग दिन होने थे, इसलिए हमने इन मैचों को शाम 7 बजे से कराने का निर्णय लिया। इससे मैच देखने आने वाले दर्शक मैच का लुप्त भी ले सकते हैं और समय से घर भी पहुंच जाएंगे।"