15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाला यह क्रिकेटर आज भैस चराने को है मजबूर

उन्होंने 125 मैचों में 3125 रन बनाए हैं और 150 विकेट भी झटके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 May 2018, 8:30 AM IST

bhalaji damor

शर्मनाक: वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाला यह क्रिकेटर आज भैस चराने को है मजबूर

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों को भगवान से कम नहीं माना जाता। ऐसे में भारत के लिए विश्व कप खेल चुका यह खिलाड़ी आज भैस चराने और खेत में छोटे-मोटे काम करने को मजबूर है। यह क्रिकेटर गुजरात से आता है। 41 साल का यह क्रिकेटर ऑलराउंडर खिलाड़ी है और इसके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इसने देश के लिए 1998 विश्व कप में खेला था और साथ ही वह उस विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी रहा था।


सफल क्रिकेटर रहे हैं भालाजी
ब्लाइंड क्रिकेट के पहले विश्व कप में भालाजी डामोर मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। वो भारत को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे थे। उनका करियर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने 125 मैचों में 3125 रन बनाए हैं और 150 विकेट भी झटके हैं। वह अभी तक भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले बल्लेबाज हैं। पूरी तरह से दृष्टिहीन खिलाड़ी भालाजी को राष्ट्रपति के.आर नारायणन ने उनके दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में प्रदर्शन के बाद उनको पुरस्कृत किया था।

अब वह खेती करके परिवार का गुजारा करते हैं
भालाजी को क्रिकेट ने पुरे देश में प्रसिद्धि दिलवाई लेकिन उनके करियर खत्म होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया था कि जैसे ही उनका करियर खत्म हुआ, उनको उम्मीद थी कि उन्हें नौकरी मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनका स्पोर्ट्स और हैंडीकैप्ड कोटा भी काम नहीं आया। उनको गुजरात सरकार ने कई सालों पहले पुरस्कृत किया था। उनके पास एक एकड़ खेत है जिसमे वो और उनके भाई खेती करते हैं। वह किसी और के खेत में भी काम नहीं कर सकते क्योंकि वह अंधे हैं। उनकी पत्नी खेतों में मजदूरी करती हैं। उनकी और बेटे सतीश की दृष्टि बिलकुल सही है। उनका एक कमरे का घर है जिसकी छत गिरने को हो रही है। उसी कमरे में उन्होंने अपने क्रिकेट में जीते हुए पुरस्कारों को भी लगा रखा है।


महीने में उनकी आमदनी मात्र 5000 रुपये है
दृष्टिहीन क्रिकेट एसोसिएशन के वाईस प्रेजिडेंट भास्कर मेहता बताते हैं कि भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट ने उनसे उम्दा को भी ऑलराउंडर नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि भालाजी को विश्व कप के समय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर कहकर बुलाते थे। वह कभी-कभार दृष्टिहीन स्कूल में खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए चले जाते हैं जिससे उनको थोड़ी सी आमदनी मिलती है। उनके परिवार के महीने की आमदनी केवल 3000 रुपये है। यह उनको 20 साल पहले 1998 में विश्व कप में मिले प्राइज मनी से भी कम है।