क्रिकेट

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने बदला अपना तीसरा कप्तान, टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, हार्दिक और सूर्या प्लेइंग 11 से बाहर

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आज मुंबई की कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से यह मुकाबला नहीं खेलेंगे।
2 min read
May 14, 2026
IPL 2026
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है (photo - IPL)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस ने बदला तीसरा कप्तान

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद बुमराह ने कहा, "हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हम जितना हो सके, उतना अच्छा करना चाहते हैं। हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उनका मज़ा लेना चाहते हैं। शायद कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में डालना चाहते हैं। निजी कारणों से सूर्या यहां नहीं हैं और अल्लाह भी टीम में नहीं हैं।" बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी से पहले मैं भारत का टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा।

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है। अभी भी पता नहीं कि पिच कैसा खेलेगी, इसलिए हम बस इसे लेकर सकारात्मक सोच रहे हैं। हमें यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि क्या गलत हुआ है। हमें अच्छी फॉर्म में रहने और सकारात्मक सोच रखने पर ध्यान देना होगा। हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई टीम में आए हैं।"

पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब पिछले 4 मैचों में लगातार हारकर मुश्किल में है। ऐसे में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की संभावना को मजबूत रखने के लिए पंजाब को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एमआई प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है। टीम 11 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें नंबर पर है। एमआई के लिए जीत सिर्फ उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।

दोनों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

Updated on:
14 May 2026 07:24 pm
Published on:
14 May 2026 07:13 pm