क्रिकेट

IPL : इस वजह से मोहाली में नहीं खेलेगा पंजाब, देखें शेड्यूल

बदले हुए कार्यक्रम के तहत पंजाब लीग के पहले तीन मैच मोहली में खेलेगी और इसके बाद बाकी के चार मैच वह अपने दूसरे गृहनगर इंदौर में खेलेगी
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 7:36 PM IST
Punjab will not play in Mohali due to shut down of Chandigarh Airport

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को लीग के 11वें संस्करण के लिए अपने कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की। बदले हुए कार्यक्रम के तहत उसके लीग के पहले तीन मैच अब मोहली स्टेडियम में खेले जाएंगे और इसके बाद बाकी के चार मैच वह अपने दूसरे गृहनगर इंदौर में खेलेगी।

अब इंदौर में चार मैच खेले जाएंगे
इससे पहले, पंजाब को अपने शुरुआती तीन मैच इंदौर में और बाकी के बचे चार मैच मोहाली में खेलने थे। पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, "यह दुर्भाग्यवश है कि हमें कार्यक्रम में काफी देर बाद बदलवा करना पड़ रहा है।"उन्होंने कहा, "हालांकि अतिरिक्त दिक्कतें हमेशा आपके सामने फिरती रहती हैं। अनचाही परिस्थतियों के बाद भी हम मोहली से लीग की शुरुआत करने को लेकर काफी खुश हैं क्योंकि आखिरी में दोनों हमारे ही घर हैं।"

मोहाली में आठ अप्रैल को पहला मैच खेला जाएगा
बदलावों के कारण मोहाली का आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम पंजाब के पहले घरेलू मैच की मेजबानी आठ अप्रैल को करेगा। इससे पहले यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाना था। इसके बाद मोहाली 15 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच की मेजबानी करेगा और फिर सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी 19 अप्रैल को करेगा।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट रहेगा बंद
इंदौर को पहले पंजाब के तीन मैचों की मेजबानी मिली थी, लेकिन अब उसके हिस्से चार मैच आए हैं। इंदौर का होल्कर स्टेडियम चार माई को मुंबई इंडियंस, छह मई को राजस्थान रॉयल्स, 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स, 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मेजबानी करेगा। बता दें किंग्स इलेवन पंजाब के मैच चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद होने की वजह से बदले गए हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट 12 से 31 मई तक बंद रहेगा।

Published on:
Also Read
View All
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री