क्रिकेट

क्विंटन डी कॉक ने Virat Kohli के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, तूफानी शतक ठोक क्रिस गेल-डेविड वॉर्नर के एलीट क्लब में हुए शामिल

T20 Cricket Most Centuries: कैरेबियन प्रीमियर लीग में क्विंटन डी कॉक ने 57 गेंद में 106 रन की तूफानी पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में 10 शतक पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
2 min read
Sep 02, 2026
Quinton de Kock
क्विंटन डिकॉक ने वनडे करियर का 22वां शतक जड़ा (photo - EspnCricInfo)

Most Hundred in T20 Cricket: कैरेबियन प्रीमियर लीग में 33 साल के क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने तूफानी शतक ठोककर विराट कोहली (Virat Kohli) और डेविड वॉर्नर (Devid Warner) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह टी20 क्रिकेट में 10 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि दुनिया में आज तक सिर्फ पांच ही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 10 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं। क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम सबसे ज्यादा 22 शतक हैं, तो वहीं बाबर आजम (Babar Azam) के नाम 13 शतक हैं। वहीं विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने भी 10-10 शतक लगाए हैं।

डी कॉक ने उड़ाए 11 चौके-6 छक्के

डी कॉक ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में 57 गेंद में 106 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल थे। इस शतक के लगते ही उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और वह टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए।

कार्टर ने उड़ाए 7 छक्के

कैरेबियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 217 रन बनाए। इस पारी में डी कॉक के शतक के अलावा जेकरी कार्टर ने 36 गेंद में 57 रन की पारी खेली, जिसमें सात छक्के शामिल थे।

जवाब में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 19.1 ओवर में ही 220 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉनसन चार्ल्स ने 45 गेंद में 78 रन की पारी खेली, तो दासुन शनाका ने 22 गेंद में 36 रन बनाए। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने चार गेंद में 18 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे मैच पूरी तरह पलट गया।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशमैचरनशतक
क्रिस गेलवेस्टइंडीज46314,56222
बाबर आजमपाकिस्तान35912,49313
विराट कोहलीभारत43014,21810
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया43914,28410
क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका45712,86710
Updated on:
02 Sept 2026 11:20 am
Published on:
02 Sept 2026 11:19 am