2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK: बैटिंग से बचने के लिए चोट का बहाना? इमाम उल हक के खिलाफ PCB करेगी जांच, हो सकता है बड़ा एक्शन

Imam-ul-Haq injury controversy: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजी नहीं करने को लेकर इमाम उल हक सवालों के घेरे में हैं। सेलेक्टर ने उनकी चोट की जांच कराने की बात कही है। अगर जांच में चोट फर्जी पाई जाती है तो इमाम के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
2 min read
Google source verification
Imam-ul-Haq Injury

मैच के दौरान चोट से कराहते इमाम-उल-हक। (फोटो सोर्स: cricinfo)

PCB May Take Action Against Imam Ul Haq: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की ड्रामेबाजी का पुराना इतिहास रहा है। इसी देश में खेलने आई पाकिस्तान की कई खिलाड़ी फिक्सिंग कांड में फंसे थे, जिनका करियर तबाह हो गया था। अब इसी देश में एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी का ड्रामा देखने को मिला है। लॉर्ड्स में दूसरे बल्लेबाजों की हालत देखकर इमाम उल हक बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। जिस पर सेलेक्टर ने सवाल उठाया है और जांच करने की बात कही है। ऐसे में अगर इमाम की चोट फर्जी निकलती है तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं की थी बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम 2-0 से पीछे है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 194 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया और 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया, जिसमें इमाम उल हकभी शामिल थे। सिलेक्टर का आरोप है कि चोट का बहाना बनाकर इमाम लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व सेलेक्टर मोहम्मद वसीम ने भी एक किस्सा सुनाया कि कैसे उनकी चोट को छुपाने के लिए एक बार पाकिस्तान टीम के कप्तान और कोच ने दबाव बनाया था।

सीरीज में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इंग्लैंड दौरे के बीच में ही कड़े फैसले लेने पड़े हैं। टीम के सात सदस्यों को बदलने के साथ-साथ बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं, जिसमें दौरे पर गई टीम के हेड कोच और बॉलिंग कोच दोनों को बदल दिया गया है। इस बड़े बदलाव से दौरे पर पाकिस्तान की मुश्किलों की गंभीरता का पता चलता है।

जावेद ने कहा, "यह कैसे हो सकता है कि मसल में खिंचाव आने के बाद आप दोनों पारियों में बैटिंग करने नहीं आए? चोटें तो लगती ही हैं और हमने पहले भी ऐसे उदाहरण देखे हैं, जहां खिलाड़ियों ने - यहां तक कि प्लास्टर बंधे होने पर भी - मैदान पर जाकर कोशिश की है। यह स्थिति अलग है। यह बहुत चिंता का विषय है और इस पर कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान लौटने के बाद इमाम को बोर्ड की जांच कमेटी के सामने पेश होना होगा। यह कमेटी उनकी काफ मसल की चोट की जांच करेगी, जिसके कारण वे दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बैटिंग नहीं कर पाए थे।"