
पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी (Photo Credit - IANS)
PCB show cause notice to selection committee: इंग्लैंड का टूर खत्म होने से पहले ही टेस्ट सीरीज 2-0 हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़े फेरबदल के साथ कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया गया है। सात प्लेयर्स को वापस घर भेजते हुए उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व पाकिस्तानी दिग्गजों के निशाने पर है। इसी बीच अब रिपोर्ट आ रही है कि पीसीबी ने सिलेक्शन/एडवाइजरी कमिटी पर दबाव बढ़ा दिया है। बोर्ड ने इस दौरे के लिए किए गए दो चयन के फैसलों को लेकर लिखित में जवाब मांगा है और कमिटी को इसके लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के चयन पर लिखित में जवाब तलब किया है। पीसीबी दोनों प्लेयर्स को चुनने के पीछे की वजह जानना चाहता है, जिसमें सिलेक्शन क्राइटेरिया, जिन परफॉर्मेंस को ध्यान में रखा गया और प्रोसेस में शामिल दूसरे फैक्टर शामिल हैं। जबकि बल्ले से कमजोर प्रदर्शन के कारण कुछ समय से रिजवान को टेस्ट टीम से हटाने की मांग हो रही थी।
उन्होंने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ चार पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए, जिससे 2026 में छह टेस्ट में 25.72 के औसत से उनके 283 रन हो गए, जिसमें सिर्फ दो फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने 2025 में भी संघर्ष किया, 10 पारियों में 360 रन बनाए और अगस्त 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाने के बाद से अभी तक कोई शतक भी नहीं बनाया है।
पाकिस्तान टीम से लॉर्ड्स टेस्ट के खत्म होने के बाद रिजवान को टीम से रिलीज कर दिया गया था। उसी गेम के बाद पिंडली में चोट लगने के बाद इमाम को भी रिलीज कर दिया गया था और उन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी ही नहीं की, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम 194 रन से हार गई। इस चोट की जांच हो रही है। मीडिया में यह आरोप भी सामने आए हैं कि इमाम ने पहले भी चोटों का नाटक किया था।
Updated on:
01 Sept 2026 08:29 pm
Published on:
01 Sept 2026 08:28 pm
