10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैभव सूर्यवंशी की टीम ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से रौंदा, जानें कब खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Duleep Trophy 2026 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्‍ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की टीम 6 सितंबर से खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 01, 2026

Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Kishan, Duleep Trophy 2026,

दलीप ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल जीतने की खुशी मनाते वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Duleep Trophy 2026 1st Semi-Final Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस ग्राउंड-1 पर खेला गया। इस मुकाबले में ईस्‍ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही ईस्‍ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की अगुवाई वाली ईस्‍ट जोन अब 6 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

रिंकू सिंह ने पहली पारी में बनाए 60 रन

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन की पहली पारी 266 रन पर सिमट गई थी। टीम ने महज 125 तक 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद हर्ष दुबे ने रिंकू सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 55 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। रिंकू ने 8 चौकों के साथ सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। जबकि इससे पहले आर्यन जुयाल ने 46 रन बनाए। ईस्‍ट जोन की ओर मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद कुरैशी के हाथ 2-2 विकेट लगे।

ईस्‍ट की पहली पारी भी 266 के स्‍कोर पर सिमटी

इसके जवाब में ईस्ट जोन भी अपनी पहली पारी में 266 के स्‍कोर पर ही सिमट गई। इस पारी में ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी ने 25.2 ओवर में 161 रन जोड़े। वैभव 81 गेंदों में 7 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिमन्‍यु ने 69 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट निकाले।

महज 158 रन पर ढेर हुई सेंट्रल

सेंट्रल जोन की टीम अपनी दूसरी पारी में महज 158 के स्‍कोर पर सिमट गई। अमन मोखाडे ने सबसे ज्‍यादा 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 25 के आंकड़े को पार नहीं कर सका। वहीं, ईस्‍ट की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट, तो मोहम्‍मद शमी तीन विकेट हासिल किए।

कप्‍तान और उपकप्‍तान ने दिलाई जीत

सिर्फ 159 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ईस्‍ट जोन को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्‍यु ईश्‍वरन ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। हालांकि उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे, लेकिन उसने चार विकेट हाथ में रहते लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर लिया। ईस्‍ट के लिए उपकप्‍तान वैभव ने 40 और कप्‍तान ईशान किशन ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। वहीं, सेंट्रल की ओर से हर्ष दुबे ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए।