
वैभव सूर्यवंशी का कैच पकड़ते रजत पाटीदार। (फोटो सोर्स: IANS)
Central Zone vs East Zone 1st Semi-Final: बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 पर ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जिस तरह से यह मैच आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि ये तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा। इस मैच की पहली पारी में जहां टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने शतक से चूक गए थे, तो दूसरी पारी में वह अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। इस बार भी वह ठीक उसी अंदाज में आउट हुए, लेकिन इस बार कैच काफी मुश्किल था, जिसे सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने पीछे की ओर लंबी दौड़ के साथ डाइव लगाते हुए कंपलीट किया। पाटीदार को कैच लेता देख खुद वैभव सूर्यवंशी भी हैरान नजर आए। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है।
ईस्ट जोन की दूसरी पारी में 14वां ओवर लेकर आए यश ठाकुर की शॉर्ट लेंथ गेंद पर वैभव सूर्यवशी ने मिड विकेट की ओर चौके लिए भेजा। इसके बाद उनकी दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार टाइमिंग के साथ छक्का लगाया। फिर यश की तीसरी गेंद को वैभव मिड विकेट की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे गई और वैभव के खाते लगातार तीसरी बाउंड्री आई।
यश की चौथी गेंद को वैभव ने थर्ड मेन की ओर दिशा दिखाते हुए चौका बटौरा, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह कोई रन नहीं बना सके। यश ने आखिरी गेंद को थोड़ी शॉर्ट लेंथ रखते हुए वैभव को ललचाने का प्रयास किया, तो वैभव ने उसे मिड विकेट के ऊपर नो मैन जोन में उठा दिया। सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने पीछे की ओर लंबी दौड़ लगाई और लगभग आधा मैदान नापते हुए पीछे की ओर डाइव लगाते हुए एक असंभव सा कैच पकड़ा।
बता दें कि पिछली पारी में भी यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच तगड़ी फाइट देखने को मिली थी। यश ने कई बार वैभव को अपनी गेंदबाजी में छकाया तो सूर्यवंशी ने भी उनकी खूब धुनाई की। हालांकि यश पिछली बार उनका विकेट नहीं ले पाए थे। वैभव 81 गेंद पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से 92 रन बनाकर ठीक इसी तरह हर्ष दुबे की गेंद पर अमन मोखाडे को कैच थमा बैठे थे। दूसरी पारी में वह 43 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर यश का शिकार हुए हैं।
Updated on:
01 Sept 2026 04:08 pm
Published on:
01 Sept 2026 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
