क्रिकेट

MS Dhoni के बाहर होने के बाद कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11, आर अश्विन ने चुनी सबसे बेस्ट टीम

R Ashwin pics CSK playing 11: एमएस धोनी IPL 2026 में शुरुआती दो हफ्ते मिस करने वाले हैं। CSK की इस अपडेट के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है।

2 min read
Mar 28, 2026
सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के दौरान बातचीत करते आ‍र अश्विन और एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: IANS)

R Ashwin pics CSK playing 11: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने अभियान का आगाज सोमवार 30 मार्च को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ करेगी। लेकिन, इससे पहले ही सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी टूर्नामेंट से शुरुआती 2 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के विकल्प भी शामिल हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले शनिवार सीएसके फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी है कि एमएस धोनी अभी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों से बाहर रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Ishan Kishan आज मैदान पर उतरते ही IPL में रचेंगे इतिहास, बनेंगे ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय

सैमसन और गायकवाड़ को बतौर ओपनर चुना

एमएस धोनी के बाहर होने पर आर अश्विन ने बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को चुना है। वह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत भी करेंगे। सीएसके के इस पूर्व खिलाड़ी ने अगले तीन स्थानों पर तीन आक्रामक बल्लेबाजों को रखा है। इनमें नंबर 3 पर उर्विल पटेल, नंबर 4 पर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और उसके बाद नंबर 5 के लिए भारतीय टी20 टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे को चुना है।

सरफराज खान को भी टीम में जगह

अश्विन ने नंबर-6 के लिए दो विकल्प चुने हैं। हालांकि उनकी पहली पसंद सरफराज खान हैं, जबकि दूसरे भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे हैं। अश्विन ने पूर्व स्पिनर ने प्रशांत वीर को नजरअंदाज करते हुए नंबर-7 के स्थान के लिए कार्तिक शर्मा को चुना है। उन्‍होंने गेंदबाजी विभाग में अकील हुसैन और नूर अहमद को मुख्य स्पिनर के तौर पर चुना है। हुसैन नंबर 8 पर बल्लेबाजी से भी योगदान दे सकते हैं।

पेस अटैक के लिए मैट हेनरी और खलील अहमद को चुना

अश्विन ने तेज गेंदबाजी विभाग के लिए मैट हेनरी और खलील अहमद को चुना है। इसके साथ ही उन्‍होंने 'इम्पैक्ट प्लेयर' के लिए चार प्‍लेयर्स को चुना है, जिनमें अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर शामिल हैं।

अश्विन ने चुनी सीएसके की ये प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।

Published on:
28 Mar 2026 02:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर