क्रिकेट

कोहली के एक फैसले से चकनाचूर हुआ इस 21 वर्षीय खिलाड़ी का सपना

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले राजस्थान के खिलाड़ी राहुल चाहर 8 साल की उम्र से टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना देख रहे हैं। लेकिन करीब पहुंचकर भी उनका यह सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2021, 4:57 PM IST
rahul_chahar.jpg

नई दिल्ली। स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर (Rahul Chahar) आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians Team) के लिए खेलते हैं। दिन-प्रतिदिन उनकी गेंदबाजी निखरती जा रही है। वह मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं। कई मौकों पर उन्होंने रोहित के फैसलों को सही साबित भी कर दिखाया है। लेकिन चाहर जो सपना 8 साल की उम्र से देखते आ रहे हैं वह करीब पहुंचकर भी उसे पूरा नहीं कर पाए।

टेस्ट टीम में खेलना उनका सपना
चाहर ने हाल एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 8 साल की उम्र से टीम इंडिया की टेस्ट की जर्सी पहनने का सपना देखते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। चाहर टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू कर चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, वह टेस्ट डेब्यू तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें इस सपने के पूरा होने की उम्मीद है।

मैं काफी करीब था लेकिन ये नहीं पाया
चाहर का कहना है कि वह 8 साल की उम्र से टेस्ट की जर्सी पहनने का सपना देख रहे हैं। इंग्लैंड दौरे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे मौका मिला। स्वॉड में शामिल किया गया। मैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में इसके बहुत करीब भी था लेकिन नहीं सपना पूरा नहीं हो पाया। अब मुझे एक-एक कदम के साथ आगे बढ़ना होगा, कड़ी मेहनत करनी होगी और खुद को साबित करना होगा।

कोहली के एक फैसले ने चकनाचूर हुआ सपना
फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनके कवर के तौर पर शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि कप्तान कोहली ने सीनियर गेंदबाज शाहबाज को पहले टेस्ट में मौका दिया और दूसरे टेस्ट में पटेल की वापसी हो गई। इस तरह मैं करीब आकर भी वह मौका चूक गया। हालांकि, 21 साल के राहुल के पास अभी काफी वक्त है और वह 8 साल की उम्र वाले अपने इस ख्वाब को पूरा करने को लेकर आश्वस्त भी हैं।

Updated on:
8 Jun 2021, 4:57 PM IST
Published on: