30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा होगा श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का कार्यक्रम, इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है कप्तानी

सीनियर टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने की वजह से टीम इंडिया ए श्रीलंका दौरे पर जाएगी। 15 या 16 तारीख को हो सकता है टीम का चयन।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Jun 2021, 1:52 PM IST

team_india_a.jpg

नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेलेगी और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज। इस दौरान टीम इंडिया ए अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी। जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का कार्यक्रम सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें—अभ्यास के दौरान घायल हुए क्रिकेटर बेन डंक, लगे 7 टांके

टीम का चयन इसी महीने के आखिर तक
दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का चयन इसी महीने के आखिर तक किए जाने की उम्मीद है। क्योंकि विदेशी दौरे पर जाने से पहले सभी खिलाड़ियों को पहले भारत और फिर श्रीलंका में क्वारंटीन होना पड़ेगा।

कौन होगा कप्तान, कब होगा टीम का चयन
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया ए का चयन 15 या 16 तारीख तक किया जाएगा। विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में अनुभवी ओपनर शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। 3 जुलाई के आसपास टीम इंडिया चेन्नई से श्रीलंका रवाना हो सकती है।

यह भी पढ़ें—क्रिकेट के इतिहास में गावस्कर के नाम दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ऐसा होगा श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ए तीन वनडे 13,16 और 18 जुलाई को खेलेगी। जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और अगले 2 मैच 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच एक ही मैदान कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले जाएंगे।