क्रिकेट

Rahul Dravid Birthday: राहुल द्रव‍िड़ के ये रिकॉर्ड हैं बेमिसाल, सचिन-कोहली और रोहित जैसे धुरंधर भी नहीं आसपास

Rahul dravid 51st Birthday: पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में भारतीय टीम के मुख्‍य कोच राहुल द्रव‍िड़ आज अपना 51वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। अपने समय में भारत की दिवार के नाम से मशहूर राहुल द्रव‍िड़ ने यूं तो ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन उनके नाम ऐसे कुछ बड़े रिकॉर्ड भी हैं, जिन्‍हें सचिन-कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं तोड़ सके हैं।
2 min read
rahul_dravid_birthday.jpg

Rahul dravid 51st Birthday: पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भारतीय टीम के मुख्‍य कोच राहुल द्रव‍िड़ आज अपना 51वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन भारतीय टीम उनके संरक्षण में अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। ऐसे में कप्‍तान रोहित शर्मा आज जीत के साथ उन्‍हें जन्‍मदिन का तोहफा देना चाहेंगे। अपने समय में भारत की दिवार के नाम से मशहूर राहुल द्रव‍िड़ उन चुनिंदा बल्‍लेबाजों में से एक हैं, जिनका विकेट लेने के लिए गेंदबाज तरसते थे। उन्‍होंने अपनी टिकाऊ बल्‍लेबाजी के दम पर अच्‍छी टीमों के पसीने छुड़ाए हैं। यूं तो उन्‍होंने ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन उनके नाम ऐसे कुछ बड़े रिकॉर्ड भी हैं, जिन्‍हें सचिन-कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं तोड़ सके हैं। आइये आज उनके जन्‍मदिन पर आपको उनके उन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।


हर ज‍िम्मेदारी श‍िद्दत से निभाई

मिस्‍टर वॉल राहुल द्रविड़ को टिकाऊ बल्‍लेबाजी के लिए जाना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में जब वह क्रीज पर टिक जाते थे तो बड़े से बड़ा बल्‍लेबाज भी उन्‍हें आउट नहीं कर पाता था। वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 में टीम इंडिया के प्रदर्शन ने ये भी साबित कर दिया है कि राहुल द्रविड़ ने केवल परफेक्ट प्लेयर थे, बल्कि वह परफेक्‍ट कोच भी हैं। इससे साफ होता है कि राहुल द्रविड़ ने अपने कंधों पर जब भी कोई ज‍िम्मेदारी ली है तो उसे श‍िद्दत से निभाया है।

173 पारियों में नहीं हुए शून्‍य पर आउट

राहुल द्रव‍िड़ ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बिना जीरो या डक पर आउट हुए सबसे ज्यादा 173 पार‍ियां खेलीं। द्रव‍िड़ ने ये रिकॉर्ड 10 जनवरी 2000 से 6 फरवरी 2004 के बीच बनाया था। इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत के महान खिलाड़ी सच‍िन तेंदुलकर हैं, ज‍िन्होंने 136 पार‍ियों में ये कमाल किया था। इतना ही नहीं द्रविड़ 29 अगस्त 1999 से 6 फरवरी 2004 के बीच 120 वनडे पार‍ियों में भी 0 पर आउट नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें : आज रोहित शर्मा को करनी होगी माथापच्ची, जानें कौन लेगा कोहली-सूर्या की जगह


आज भी कायम है सबसे ज्‍यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड

टेस्‍ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्‍ट करियर में बतौर फिल्‍डर सबसे ज्‍यादा 210 कैच पकड़े। ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।

राहुल द्रव‍िड़ का क्रिकेट कर‍ियर

मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 जनवरी 1973 को जन्मे राहुल द्रव‍िड़ ने अपने करियर में कुल 164 टेस्ट मैच खेले। जिनमें उन्‍होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक के साथ कुल 13288 रन 52.31 के औसत से बनाए। वहीं, उन्‍होंने 344 वनडे में 12 शतक और 83 अर्धशतक के साथ 10889 रन बनाए।

यह भी पढ़ें :इंग्लैंड ने दिनेश कार्तिक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, भारत के खिलाफ ही करेंगे प्लानिंग

Published on:
11 Jan 2024 10:08 am
Also Read
View All
ENG vs IND 3rd ODI Playing XI: लॉर्ड्स में नहीं खेलेगा गौतम गंभीर का ‘चहेता’, भारत की प्‍लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

Eng vs Ind 3rd ODI: लॉर्ड्स में भारत तोड़ेगा अपना 24 साल पुराना सर्वाधिक स्‍कोर का रिकॉर्ड या बनेगा सबसे कम टोटल, पढ़ें पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग, अमेरिका में सीनियर क्रिस गेल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रोहित शर्मा के बाद ये 5 सीनियर भारतीय खिलाड़ी भी जल्द ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में बड़े गेंदबाजों के नाम शामिल

रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी होंगे रिटायर, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने वजह के साथ किया बड़ा दावा