क्रिकेट

शांत रहने वाले राहुल द्रविड़ भी हुए टीम इंडिया की मस्ती में शामिल, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन टीम इंडिया के एक वीडियो में वह टीम के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल द्रविड़ का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर, काफी तेजी से वायरल हो गया है
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2022, 9:39 PM IST
Team India
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की T-20 सीरीज खेलनी है। बता दें कि वेस्टइंडीज और भारत के बीच 22 जुलाई को पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा, यह मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान, त्रिनाद में खेला जाएगा। इस वनडे मैच से पहले भारतीय टीम, त्रिनाद पहुंचकर तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ हो रहा है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं और वीडियो में हाय करते हुए नजर आ रहे हैं

राहुल द्रविड़ भी हुए शामिल

इस वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस करने जा रहे हैं। इस वीडियो में शिखर धवन सबसे पहले हाय करने की शुरुआत करते हैं और इसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ी भी हाय करते हुए निकलते हुए दिखाई देते हैं। और अंत में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी मस्ती भरे अंदाज में हाय करते हुए दिखते हैं।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शिड्यूल, 22 जुलाई से शुरू हो रही है वनडे सीरीज

राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर हो रहा है। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वैसे वेस्टइंडीज की टीम वनडे में कमजोर नजर आ रही है हाल में ही बांग्लादेश ने उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप करते हुए हराया था।

यह भी पढ़ें : आईपीएल में बेन स्टोक्स द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम:

India ODI Squad Against West indies 2022: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़. शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Updated on:
19 Jul 2022, 9:39 PM IST
Published on: