28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शिड्यूल, 22 जुलाई से शुरू हो रही है वनडे सीरीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी, वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 19 Jul 2022, 5:02 PM IST

india_tour_of_westindies_2022.jpg

India tour of Westindies 2022

India vs Westindies: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और 22 जुलाई से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के शुरुआत होने जा रही है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे मैचों के अलावा, पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 29 जुलाई से होगी। वनडे में भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के बिना ही खेलेगी। वनडे टीम की कमान लेफ्ट एंड खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन को सौंपी गई है। इस आर्टिकल में जानिए भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के पूरे शेड्यूल के बारे में

वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से

टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है। पहला T-20 मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनाद में खेला जाएगा। इसके बाद 24 जुलाई को दूसरा एकदिवसीय मुकाबला और 27 जुलाई को आखिरी वनडे मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : आईपीएल में बेन स्टोक्स द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी

टी-ट्वेंटी सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से

वनडे सीरीज घमासान के बाद 29 जुलाई से वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला T20 मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम त्रिनाद में खेला जाएगा। इसके बाद 1 अगस्त को दूसरा T20 मुकाबला सेंट किट्स, 2 अगस्त को दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर और चौथा और पांचवां T20 मुकाबला लॉडरहिल मैदान फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : टॉप 3 जोड़ियां जिन्होंने वनडे क्रिकेट में बनाए 5 हजार से ज्यादा रन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम:

India ODI Squad Against West indies 2022: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़. शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की टी-20 टीम:

India T-20 Squad Against West indies 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, रवि अश्विन, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, आवेश खान, रवि बिश्नोई (केएल राहुल और कुलदीप यादव फिट होने की स्थिति में टीम में होंगे)