28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉप 3 जोड़ियां जिन्होंने वनडे क्रिकेट में बनाए 5 हजार से ज्यादा रन

वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1972 में हुई थी जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस आर्टिकल में जानिए के किन 3 जोड़ियों ने वनडे क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन ओपनिंग करते हुए बनाए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 18 Jul 2022, 10:42 PM IST

Adam Gilchrist and Matthew Hayden

Adam Gilchrist and Matthew Hayden

दोस्तों आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1972 में हुई थी, जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहला वनडे मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इसके बाद से ही क्रिकेट में रिकॉर्ड बनने का दौर शुरू हो गया और आज हम आपके लिए वनडे क्रिकेट इतिहास में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीन टॉप जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे वनडे क्रिकेट में कई ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं जिन्होंने अकेले ढेरों रन बनाए हैं जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली आदि।

लेकिन जोड़ी में रन बनाना एक बेहतरीन कला होती है। साथ ही सलामी जोड़ी के रूप में अच्छी बल्लेबाजी करना अपनी टीम के लिए एक अच्छी नींव रखने के समान है। क्योंकि अगर ओपनिंग जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करती है तो टीम भी एक अच्छा टोटल विरोधी टीम को देने में सफल रहती है

1) Shikhar Dhawan and Rohit Sharma

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और खब्बू लेफ्ट हैंड बल्लेबाज शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। दोनों ने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 114 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। वनडे क्रिकेट में दोनों के नाम ओपनिंग करते हुए 5239 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : दो खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

2) Adam Gilchrist and Matthew Hayden

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की इस जोड़ी से विश्व के ज्यादातर गेंदबाज घबराते थे। क्योंकि बॉलरों को दोनों तरफ से मार पड़ती थी। मैथ्यू हेडन जहां अपने लंबे-लंबे सिक्स के लिए जाने जाते थे तो वही गिलक्रिस्ट मैदान के चारों और शार्ट मारने के लिए विश्व विख्यात थे। दोनों ने ओपनिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली, इस दौरान उन्होंने वनडे में ओपनिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 5372 रन बनाए।

3) Sachin Tendulkar and Sourav Ganguly

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी वनडे क्रिकेट की एक शानदार ओपनिंग जोड़ी रहे हैं। क्रिकेट में सचिन को भगवान तो सौरव को दादा की उपाधि प्राप्त है। वर्तमान में सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के पद के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए कुल 6609 रन बनाए हैं

यह भी पढ़ें : क्रिकेट में 2019 के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज