29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट में 2019 के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज

विराट कोहली ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शतक लगाया था। तब से लेकर अब तक बहुत से बल्लेबाज ढेरों शतक बना चुके हैं जिसमें बाबर आज़म, जो रूट, रोहित शर्मा आदि का नाम प्रमुख है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 17 Jul 2022, 4:34 PM IST

rohit_sharma_t20.jpg

Rohit Sharma

Babar Azam: विराट कोहली इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछले लगभग ढाई सालों से क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। साल 2019 में विराट कोहली के बल्ले से आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन टेस्ट मैच में आया था। तब से लेकर अब तक विराट कोहली अपने पहले शतक को तलाश रहे हैं लेकिन तब से लेकर अब तक विश्व के कुछ बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शतक क्रिकेट में लगा चुके हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही चार बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विराट कोहली की खराब फॉर्म के बाद क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगा चुके हैं

1) बाबर आज़म

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वह आए दिन विराट कोहली का कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। गौरतलब है कि इस समय पाकिस्तान की टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है और पहले मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में बाबर आजम ने शानदार शतक लगाया है। यह शतक लगाने के साथ ही वह साल 2019 से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 16 शतक लगाकर, लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों के हैं जीरो हेटर्स, एक को तो भगवान मानते हैं लोग

2) जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने हाल में ही कप्तानी छोड़ी थी। और कप्तानी छोड़ने के बाद ही वह कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 शतक लगाए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने तीन शतक जड़े थे। वह 2019 के बाद से क्रिकेट में अब तक 16 शतक लगा चुके हैं।

3) रोहित शर्मा

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। विराट कोहली की खराब फॉर्म और 2019 से लेकर अब तक रोहित शर्मा के बल्ले से कुल 13 शतक निकल चुके हैं। आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। आज भारतीय टीम को रोहित के बल्ले से 1 शानदार शतक की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

4) जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) हमारी लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। वह साल 2019 से लेकर अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 11 शतक लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ हाल में ही संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में उन्होंने आखिरी मैच में लगातार दोनों पारियों में शतक लगा लगाए थे। बेयरस्टो ने इस टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।