29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह की जगह सिराज को मौका

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 17 Jul 2022, 3:11 PM IST

India vs England, 3rd ODI

India vs England, 3rd ODI

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया है। बाकी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन वही है जो दूसरे वनडे में खेली थी।

दो तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबर है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारत ने पिछले 39 सालों से ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर जीत हासिल नहीं की है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड भी भारत के खिलाफ इस मैदान पर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर आखिरी बाहर 1983 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जब भारतीय टीम की कमान कपिल देव के हाथ में थी। आखिरी बार दोनों टीमें इस मैदान पर साल 2007 में भिड़ी थी जब इंग्लैंड ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया था। इस मैदान को भारत के नजरिए से मनहूस माना जाता है क्योंकि 2019 क्रिकेट वर्ल्ड के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम इसी मुकाबले पर न्यूजीलैंड के हाथों मुकाबला हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। लेकिन आज के मैच में भारतीय टीम इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर, वनडे सीरीज को 2-1 से खत्म करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2022: एशिया कप श्रीलंका से यूएई शिफ्ट होने की संभावना: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सूत्र


तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:

शिखर धवन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा

तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन:

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस (बटलर कप्तान और विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रेग ओवर्टन, डेविड विली, ब्रेंडन कार्स और रेसी तोपली