29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों के हैं जीरो हेटर्स, एक को तो भगवान मानते हैं लोग

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है यानी कि इसे सीधे शब्दों में कहें तो इन खिलाड़ियों के जीरो हेटर है। साथ ही इन सभी खिलाड़ियों को दुनियाभर में सम्मान की नजर से देखा जाता है जिसमें सचिन तेंदुलकर प्रमुख हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 17 Jul 2022, 4:05 PM IST

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

दुनिया भर में फुटबॉल के बाद क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। भारत में तो इस खेल को त्यौहार के समान समझा जाता है। बड़े से लेकर बूढ़े तक और बूढ़े से लेकर जवानों तक हर कोई इस खेल को पसंद करता है। भारत में यह गली मोहल्ले से लेकर बड़े-बड़े स्टेडियम में खेला जाता है और लोग अपने चाहने वाले क्रिकेटर उसे बहुत प्यार करते हैं। कुछ फैंस तो अपने चाहने पसंदीदा क्रिकेटरों को भगवान से कम नहीं समझते। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय टीम के ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जीरो हेटर्स हैं यानी कि दुनिया भर में उन्हें चाहने ना चाहने वाले बहुत कम ही लोग हैं

1) राहुल द्रविड़

क्रिकेट की दुनिया में दीवार के नाम से मशहूर और भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। दुनिया भर में राहुल द्रविड़ को चाहने वाले मौजूद हैं, बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जो उन्हें नापसंद करते हैं। क्रिकेट में उन्होंने डिफेंस के लिए दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की है। दुनिया भर में ऐसे कई क्रिकेटर है जिनके लिए राहुल द्रविड़ एक आदर्श क्रिकेटर हैं।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

2) सचिन तेंदुलकर

पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के भी न के बराबर हेटर्स हैं। दुनिया भर में सचिन को उनकी बल्लेबाजी और कवरड्राइव के लिए जाना और पहचाना जाता है। भारत में उन्हें भगवान से कम दर्जा प्राप्त नहीं है। बता दें कि कुछ युवा क्रिकेटर तो सचिन तेंदुलकर की पूजा अर्चना कर ही स्टेडियम में खेलने जाते हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच और रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के ही नाम है।

3) वीवीएस लक्ष्मण

टीम इंडिया के वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज और नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनको नापसंद करने वाले बहुत कम ही लोग हैं। दुनिया भर में लक्ष्मण को अपने शांत स्वभाव के लिए जाना और पहचाना जाता है। लक्ष्मण ने भारतीय टीम के लिए कई मौकों पर शानदार पारियां खेल जीत दिलाने का भी कार्य किया है। लक्ष्मण इन दिनों एनसीए में युवा खिलाड़ियों की देखरेख कर रहे हैं और आगामी वेस्टइंडीज दौरे में टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2022: एशिया कप श्रीलंका से यूएई शिफ्ट होने की संभावना: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सूत्र

4) संजू सैमसन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी उन चार खिलाड़ियों में शामिल है जिनके दुनिया भर में एक भी हेटर्स नहीं हैं। कहते हैं संजू सैमसन भारतीय टीम के एक बदनसीब क्रिकेटर है जिनमें टैलेंट होने के बाद भी भारतीय टीम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता। हालांकि आईपीएल 2022 में उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी और प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स को दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं रही लेकिन संजू सैमसन ने इस सीजन फैंस का दिल जरूर जीत लिया था।