क्रिकेट

राजस्थान के 36 वर्षीय होनहार स्पिनर विवेक यादव का निधन, आकाश चोपड़ा ने ऐसे जताया दुख

2010-11 में राजस्थान की टीम (Rajasthan Cricket Team) को रणजी ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले 36 वर्षीय स्पिनर विवेक यादव (vivek yadav) का निधन। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के थे अच्छे दोस्त।  

2 min read
May 06, 2021

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन हजारों की तादाद में लोग दम तोड़ रहे हैं। IPLके बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी मारी के बाद बीसीसीआई को बीच में ही IPL 2021 को स्थगित करना पड़ा। इस बीच राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार को एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान की टीम को रणजी ट्रॉफी जीताने वाले होनहार स्पिनर विवेक यादव (Cricketer Vivek Yadav) का कोरोना के चलते 36 साल की उम्र में निधन हो गया। हालांकि वह पिछले काफी दिनों से लीवर कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से भी जूझ रहे थे। रिपोट्र्स के मुताबिक, विवेक यादव को कुछ दिन पहले कोरोना हो गया था। इसी के चलते उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली। उनके इस अकस्मात निधन पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और IPL 2021 में बतौर कमेंटेटर नजर आए आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने विवेक के निधन पर गहरा शौक व्यक्त किया है।

चोपड़ा ने लिखा इमोशनल मैसेज
आकाश चोपड़ा ने लिखा, ‘राजस्थान के रणजी प्लेयर और मेरे खास दोस्त विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदानाएं उनके परिवार के साथ हैं। रेस्ट इन पीस। ओम शांति ओम।’

विवेक का क्रिकेट कॅरियर
राजस्थान के प्लेयर विवेक यादव के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2008 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में राजस्थान के लिए डेब्यू किया था। विवेक उस टीम का भी हिस्सा रहे, जिसने 2010-11 सीजन में रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। फाइनल मैच बड़ौदा के खिलाफ खेला गया था और विवेक यादव ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए थे। साल 2012 में उन्हें आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में चुना गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Published on:
06 May 2021 11:52 am
Also Read
View All