क्रिकेट

क्या राजस्थान रॉयल्स इस बार दोहराएगी 2008 का इतिहास? 18 साल का सूखा खत्म कर सालों बाद उठाएगी ट्रॉफी, देखें अब तक का पूरा सफर

Rajasthan Royals playoffs history: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर क्वालीफ़ायर 2 में है। इतिहास गवाह है कि टीम 18 साल में सिर्फ 2 बार फाइनल तक पहुंच पाई है और 2 बार क्वालीफ़ायर 2 में ही उसका दम निकल गया। जानिए क्या इस बार वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर रचेंगे इतिहास।

2 min read
May 28, 2026
राजस्थान रॉयल्स (Photo - IANS)

Rajasthan Royals playoffs history: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर धूल चटाकर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 के क्वालीफायर 2 में एंट्री मार ली है। लेकिन इस जीत के उत्साह के बीच राजस्थान के फैंस के मन में एक बड़ा डर भी सता रहा है। इतिहास गवाह है कि राजस्थान रॉयल्स का सफर अक्सर क्वालीफायर 2 में आकर ही खत्म हो जाता है। 18 साल के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो राजस्थान की टीम 10 बार तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई है। वह सिर्फ एक बार चैंपियन (2008) बनी है और एक बार रनर-अप (2022) रही है।

राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा था। लेकिन उस फेयरी-टेल के बाद टीम लंबे समय तक फ्लॉप रही। साल 2013 में टीम ने एलिमिनेटर तो जीता, लेकिन क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस से हारकर बाहर हो गई। इसके बाद साल 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची, पर गुजरात से हारकर रनर-अप रही। वहीं साल 2024 में कहानी फिर दोहराई गई, जब टीम एलिमिनेटर जीतकर आगे बढ़ी लेकिन क्वालीफायर 2 में हैदराबाद के सामने 36 रनों से घुटने टेक दिए।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट आया सामने, जिसने पैट कमिंस को किया बेबस, ध्रुव जुरेल ने खोला बड़ा राज़

इस बार इतिहास बदलने उतरेंगे ये महारथी

इस बार राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 का यह चोकर्स वाला ठप्पा हटाना चाहेगी। इस सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं कप्तान रियान पराग, जो मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। टीम के पास इस समय वैभव सूर्यवंशी के रूप में 15 साल का वो तूफानी लड़का है जिसने इस सीजन में क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा रखा है।

ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल का आक्रामक अंदाज है, तो गेंदबाजी में पावरप्ले के सबसे घातक हथियार जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं। इसके अलावा टीम में रवींद्र जडेजा जैसा स्टार ऑलराउंडर और मिडिल ऑर्डर को संभालने वाले क्लच प्लेयर ध्रुव जुरेल शामिल हैं।

क्वालीफायर 2 में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रियान पराग की ये नई पलटन इस बार क्वालीफायर 2 की बाधा को पार कर पाएगी या इतिहास खुद को एक बार फिर दोहराएगा।

राजस्थान रॉयल्स का अब तक का आईपीएल सफर (2008 - 2026)

सीजन (Year)लीग स्टेज पोजीशन (League Position)फाइनल रिजल्ट (Final Position)
20081चैंपियंस (Champions)
20096क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20107क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20116क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20127क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20133क्वालीफायर 2 (Qualifier 2)
20145क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20154एलिमिनेटर (Eliminator)
2016-बैन (Suspended)
2017-बैन (Suspended)
20184एलिमिनेटर (Eliminator)
20197क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20208क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20217क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20222रनर-अप (Runners-up)
20235क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20243क्वालीफायर 2 (Qualifier 2)
20259क्वालीफाई नहीं किया (Did not qualify)
20264फैसला होना बाकी (TBD)
Also Read
View All