क्रिकेट

IPL 2026 Playoff Qualification scenarios: आखिरी मैच में हारकर भी ऐसे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी राजस्थान रॉयल्स, पढ़ें पूरा गणित

राजस्थान रॉयल्स अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत जाता है, तो वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगा। लेकिन अगर वह हार भी जाता है, तो भी उसके पास टॉप-4 में पहुंचने का एक रास्ता बचा रहेगा। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना-अपना अंतिम मुकाबला हारना होगा।

2 min read
May 22, 2026
राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आखिरी मुक़ाबला जीतना होगा (फोटो- IANS)

Rajasthan Royals IPL 2026 Playoff Qualification scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं। सिर्फ चौथा स्थान खाली है। जिसके लिए पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

फील्डिंग, तकनीक, फ़िटनेस… हर मामले में वैभव सूर्यवंशी से बेहतर है 21 साल का यह बल्लेबाज, IPL 2026 में अकेले दम पर जिताए कई मैच

राजस्थान रॉयल्स जीता तो प्लेऑफ में

राजस्थान रॉयल्स अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत जाता है, तो वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगा। लेकिन अगर वह हार भी जाता है, तो भी उसके पास टॉप-4 में पहुंचने का एक रास्ता बचा रहेगा। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना-अपना अंतिम मुकाबला हारना होगा।

IPL 2026 में तीनों टीमों की वर्तमान स्थिति :

  • राजस्थान रॉयल्स (RR): चौथे स्थान पर 13 मैचों में 14 पॉइंट्स (7 जीत, 6 हार)
  • पंजाब किंग्स (PBKS): पांचवें स्थान पर 13 मैचों में 13 पॉइंट्स (6 जीत, 6 हार, 1 रद्द)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): छठे स्थान पर 13 मैचों में 13 पॉइंट्स (6 जीत, 6 हार, 1 रद्द)

मुंबई से हारकर भी ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 अंक हैं और वह फिलहाल चौथे स्थान पर है। टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। अगर राजस्थान यह मैच जीत जाती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी। लेकिन अगर वह हार जाती है, तो भी उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का एक मौका बचा रहेगा। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना आखिरी मैच हारना होगा और शनिवार को पंजाब किंग्स को भी अपना अंतिम मुकाबला गंवाना पड़ेगा।

रैंकटीमप्लेऑफ स्थितिमैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)क्वालिफाई1394018+1.065
2गुजरात टाइटंस (GT)क्वालिफाई1495018+0.695
3सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) क्वालिफाई1385016+0.350
4राजस्थान रॉयल्स (RR)फैसला बाकी1376014+0.083
5पंजाब किंग्स (PBKS)फैसला बाकी1366113+0.227
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)फैसला बाकी1366113+0.011
7चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)बाहर1468012-0.345
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)फैसला बाकी1367012-0.871
9मुंबई इंडियंस (MI)बाहर134908-0.510
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)बाहर134908-0.702

फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स दोनों के 13-13 अंक हैं। पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से और केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से आखिरी मुक़ाबला खेलना है। अगर राजस्थान रॉयल्स, केकेआर और पंजाब किंग्स तीनों अपने आखिरी मुकाबले हार जाते हैं, तो राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के 14-14 अंक हो जाएंगे। हालांकि, राजस्थान का नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से काफी बेहतर है। इसलिए हारने के बावजूद राजस्थान प्लेऑफ में जगह बना लेगी।

ये भी पढ़ें

MI vs RR 70th match IPL 2026: विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे दिग्गज जो नहीं कर पाये अब वो करने जा रहे वैभव सूर्यवंशी, आखिरी मुक़ाबले में टूटेंगे ये दो बड़े रिकॉर्ड?
Updated on:
22 May 2026 03:26 pm
Published on:
22 May 2026 03:03 pm
Also Read
View All
‘अगर हमने यह नहीं किया तो सब खिलाफ हो जाएंगे’ लगातार 6 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा!

विराट कोहली के पास आज फिर IPL में इतिहास रचने का मौका, 58 रन बनाते क्रिस गेल, वॉर्नर और केएल को छोड़ेंगे पीछे

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्‍लेइंग XI, बरार समेत 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

‘धोनी की परछाई से बाहर निकलो’ ऋतुराज गायकवाड़ को गाली देने वाले CSK फैंस को आर अश्विन ने दिखाया आईना

Pakistan ODI Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, रिजवान की छुट्टी, बाबर-नसीम की वापसी