क्रिकेट

RR vs MI Head to Head: राजस्थान रॉयल्स इस बार मुंबई से खेलेगी करो या मरो का मुकाबला, जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs MI Head to Head Record: आईपीएल 2025 में 10 में से 7 मैच हारने वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफा करो या मरो का मुकाबला खेलेगी। इस मैच से पहले ये जानना भी जरूरी है कि अब तक कौन सी टीम किस पर भारी पड़ी है?

2 min read
Apr 30, 2025

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Head to Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 जैसे-जैसे आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में अपने 10 में से 7 मैच हारने वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स का अगला मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियस से होगा। राजस्‍थान के लिए ये मैच भी करो या मरो वाला है। अगर वह इस मैच को हारते है तो आधिकारिक रूप से प्‍लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर एमआई जीतती है तो वह सीजन की लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए आरसीबी को पछाड़कर टेबल टॉपर बन जाएगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियंस प्रीमियर लीग में राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 30 बार हुआ है। इसमें से एमआई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, राजस्‍थान की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक मुंबई के पास एक मैच की बढ़त है।

आईपीएल में आरआर बनाम एमआई

2024
- राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 9 विकेट से जीता

2023
- मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीता

2022
- राजस्थान रॉयल्स 23 रन से जीता
- मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीता

2021
- मुंबई इंडियंस 7 विकेट से जीता
- मुंबई इंडियंस 8 विकेट से जीता

2020
- मुंबई इंडियंस 57 रन से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट से जीता

2019
- राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से जीता

2018
- राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीता

2015
- राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीता
- मुंबई इंडियंस 8 रन से जीता

2014
- मुंबई इंडियंस 25 रन से जीता
- मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीता विकेट

2013
- राजस्थान रॉयल्स 87 रन से जीता
- मुंबई इंडियंस 14 रन से जीता
- मुंबई इंडियंस 4 विकेट से जीता

2012
- मुंबई इंडियंस 27 रन से जीता
- मुंबई इंडियंस 10 विकेट से जीता

2011
- राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 10 विकेट से जीता

2010
- मुंबई इंडियंस 4 रन से जीता
- मुंबई इंडियंस 37 रन से जीता

2009
- राजस्थान रॉयल्स 2 रन से जीता
- मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया

2008
- मुंबई इंडियंस 7 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से जीता

Published on:
30 Apr 2025 03:05 pm
Also Read
View All